{"_id":"65ec466a1d9d53a60e05f6ac","slug":"vehicle-collides-with-bike-youth-dies-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, सड़क किनारे पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, सड़क किनारे पड़ा मिला शव
Sat, 09 Mar 2024 04:52 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 09 Mar 2024 04:52 PM IST
सार
युवक बाइक से विजयगढ़ किसी कार्य के लिए गया। आते-जाते समय किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। राहगीर वहां से गुजर रहे थे, तो देखा कि युवक का शव सड़क के किनारे पड़ा था। राहगीर ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
मृतक युवक लक्ष्मण सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सीहोर रजवाह पर वरहद-कुरहला के बीच 8 मार्च की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। सड़क के किनारे युवक का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
बरहद निवासी 42 वर्षीय लक्ष्मण सिंह पुत्र कल्लू सिंह देर रात्रि 8 बजे अपने घर से मोटरसाइकिल पर विजयगढ़ किसी कार्य के लिए गया था। किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह शाम 4 बजे अपने पिता को सासनी स्टेशन लेने गया था और 6:30 गांव वापस आ गया। कुछ समय बाद वह अपनी पत्नी से कहकर विजयगढ़ किसी कार्य के लिए बाइक पर गया। आते-जाते समय किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
राहगीर वहां से गुजर रहे थे, तो देखा कि युवक का शव सड़क के किनारे पड़ा था। राहगीर ने पुलिस को सूचित किया। तब पुलिस और परिवारीजन पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब शव घर आया, तो परिवार में मातम छा गया। युवक की मौत से उनकी दो लड़की, एक लड़का और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन