{"_id":"676f09b4e4cbbd18c401eab4","slug":"vegetable-vendor-murdered-by-stabbing-with-sharp-weapon-aligarh-news-c-108-1-atl1001-101891-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: धारदार हथियार से गोदकर सब्जी विक्रेता की हत्या, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: धारदार हथियार से गोदकर सब्जी विक्रेता की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 28 Dec 2024 01:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:40 AM IST
सार
सीओ सर्जना सिंह ने बताया कि हाशिम नशा भी करता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
26 दिसंबर की रात छर्रा रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के पीछे बाग में सब्जी विक्रेता की धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई। उसके पेट सहित शरीर में चोट के कई निशान थे। पुलिस ने शव को अज्ञात में मोर्चरी में रखवाया था, जहां 27 दिसंबर की शाम पहुंचकर परिजनों ने हाशिम (27) के रूप में शिनाख्त की।
विज्ञापन
हाशिम कस्बे के बरौलिया टोला मोहल्ला के रहने वाले थे। स्पोर्ट्स स्टेडियम के पीछे अतरौली निवासी एक व्यक्ति का आम का बाग है। 27 दिसंबर की दोपहर करीब दो बजे कुछ लोग पशु चराते हुए बाग की तरफ पहुंचे तो वहां एक पेड़ के नीचे युवक का शव पड़ा देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। कोतवाली पुलिस सहित सीओ सर्जना सिंह और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
आसपास के लोग भी खबर लगने पर एकत्र हो गए, लेकिन उस समय शव की पहचान नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। बाद में खबर अतरौली में फैली तो बरौलिया टोला मोहल्ला निवासी परिजन मौर्चरी पर पहुंचे और शव की शिनाख्त हाशिम पुत्र लड्डन खां के रूप में की।
विज्ञापन
वार्ड सभासद सोहिल राइन ने बताया कि हाशिम का एक भाई और है, दोनों ही सब्जी बेचते थे। घर में विधवा मां है। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। सीओ सर्जना सिंह ने बताया कि हाशिम नशा भी करता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।