फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   VC Friday prayers in front of the lodge

वीसी लॉज के सामने जुमे की नमाज

Sat, 24 Sep 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sat, 24 Sep 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
VC Friday prayers in front of the lodge
वीसी लॉज के सामने जुमे की नमाज - फोटो : rupesh
एमयू एग्जीक्यूटिव काउंसिल (ईसी) द्वारा गठित कमेटी से वार्ता विफल होने के बाद प्रत्याशी आंदोलन को राष्ट्रीय स्वरूप देने की तैयारी में हैं। भूख हड़ताल पर सहमति बनने के बाद प्रत्याशी इससे संबंधित सूचना जिलाधिकारी एवं एसएसपी को देंगे। छात्रों के आक्रमक रुख के बाद कैंपस में पुलिस-फोर्स को चौकन्ना कर दिया गया है।
विज्ञापन

एएमयू ईसी द्वारा छात्र संघ चुनाव रद्द किए जाने के बाद प्रत्याशी एवं उनके समर्थक पिछले तीन दिन से वीसी लॉज के सामने धरने पर बैठे है। इस बीच ईसी की गठित कमेटी ने प्रत्याशियों से दो दौर में वार्ता भी की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन

तीसरे दिन छात्रों ने जुमे की नमाज वीसी लॉज के सामने अदा की। शाम में वीसी लॉज के पास छात्रों की भीड़ जुटने लगी है। प्रत्याशियों की योजना इस आंदोलन को वीसी लॉज से लेकर दिल्ली तक ले जाने की है। कुछ छात्र जेएनयू एवं डीयू छात्र संघ के पदाधिकारियों के संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन लंबा खींचने की स्थिति में दूसरे यूनिवर्सिटी के छात्र नेताओं को एएमयू में बुला सकते हैं। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मो. अबुल फरह का कहना है कि एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष भी उन लोगों के साथ आ रहे हैं। आंदोलन को उनका पूरा समर्थन प्राप्त है।

जरूरत पड़ी तो वे लोग केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय तक इस आंदोलन को ले जाएंगे। कैंपस में दबी जुबान इस बात की भी चर्चा है कि एएमयू छात्र संघ चुनाव के कुछ प्रत्याशियों की पीठ पर यूनिवर्सिटी के बड़े लोगों का हाथ था लेकिन उनकी हालत पतली देखकर चुनाव को रद्द कर दिया गया ताकि उनकी पसंद के दूसरे नेता को मैदान में उतारा जा सके।
छात्र अन्य कई तरह के आरोप यूनिवर्सिटी के अधिकारियों पर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed