फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   VC again ended the suspension of DS College Principal Rajkumar

Aligarh News: वीसी ने फिर किया डीएस कॉलेज प्राचार्य राजकुमार का निलंबन खत्म, चार्ज देने पर निर्णय चार मार्च को

Fri, 03 Mar 2023 11:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 03 Mar 2023 11:32 PM IST
सार

अलीगढ़ के डीएस कॉलेज में प्राचार्य को लेकर लम्बे समय से मामला चल रहा है। कभी प्राचार्य कोई तो कभी कोई बना दिया जाता है। कॉलेज प्रबंध समिति ने कई आरोपों में डॉ. वर्मा को निलंबित करके प्रो. मुकेश कुमार भारद्वाज को कार्यवाहक प्राचार्य बना दिया था।

विज्ञापन
VC again ended the suspension of DS College Principal Rajkumar
डीएस कॉलेज अलीगढ़ - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

डीएस कॉलेज में प्राचार्य पद को लेकर खींचतान जारी है। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने निलंबित प्राचार्य डॉ. आरके वर्मा को बहाल कर दिया। कॉलेज प्रबंध समिति ने कई आरोपों में डॉ. वर्मा को निलंबित करके प्रो. मुकेश कुमार भारद्वाज को कार्यवाहक प्राचार्य बना दिया था। होली पर 10 मार्च तक कॉलेज में छुट्टी हो गई है।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि डॉ. वर्मा के खिलाफ निलंबन जैसी कार्रवाई प्रबंध समिति की दुर्भावना दर्शाती है। साथ ही कर्मचारी रविकांत सविता की सेवा समाप्ति के लिए की गई जांच में विधि अनुकूल अपनी अलग से निष्पक्ष जांच आख्या प्रस्तुत करने से प्रबंध समिति के असंतुष्ट होने और दुर्भावना से प्रेरित होने का परिणाम है। 
विज्ञापन


उधर, कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव राजीव अग्रवाल ने कहा कि कुलपति लगातार अदालत की अवमानना कर रहे हैं। निलंबित डॉ. वर्मा को गुणदोष के आधार पर बहाल कर दिया गया, जबकि हाईकोर्ट ने गुणदोष पर नहीं, बल्कि जो अनियमितता के आरोप लगे हैं, उनकी जांच करनी थी। बहरहाल, कुलपति ने डॉ. वर्मा को कार्यभार सौंपने का समिति को कोई आदेश नहीं दिया है। इसलिए चार मार्च को समिति की बैठक होगी, जिसमें यह तय किया जाएगा कि डॉ. वर्मा को कार्यभार सौंपा जाए या नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन


अवकाश में परिवर्तन नहीं
निलंबन खत्म होने के बाद डॉ. राजकुमार वर्मा ने बतौर प्राचार्य के रूप में कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मुकेश भारद्वाज के अवकाश को खत्म कर दिया। चार मार्च को शिक्षक और कर्मचारी कॉलेज में उपस्थित हों। प्रबंध समिति के सचिव राजीव अग्रवाल ने कहा कि 4 मार्च से 10 मार्च तक अवकाश रहेगा। इसमें किसी तरह का परिवर्तन नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed