फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vande Bharat train ran at a speed of 160 kmph

Aligarh News: देश का दूसरा रेल खंड बनेगा दिल्ली- टूंडला रेल मार्ग, 160 किमी की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत ट्रेन

Sun, 19 Oct 2025 11:14 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 19 Oct 2025 11:14 AM IST
सार

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि सभी ट्रायल सफल होने पर ट्रेनों को 160 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से चलाया जा सकेगा।

विज्ञापन
Vande Bharat train ran at a speed of 160 kmph
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से किया गया ट्रायल - फोटो : रेलवे

विस्तार

रेलवे दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेनों की गति को 160 किलोमीटर प्रति घंटा करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। मिशन रफ्तार के तहत 18 अक्तूबर को मितावली और पोरा रेलवे स्टेशन के बीच वंदे भारत के 20 कोच का ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन (एटीपी) कवच का दूसरा ट्रायल हुआ जो सफल रहा। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में 18 अक्तूबर को 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन को चलाने का ट्रायल हुआ। अभी तक यहां ट्रेनें 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रही हैं।

विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि यह ट्रायल सफल रहा। उन्होंने बताया कि पहला ट्रायल इंजन के साथ किया गया था। दूसरी बार वंदे भारत ट्रेन के 20 कोच के साथ इसका ट्रायल किया गया है। उन्होंने बताया कि रफ्तार और तकनीक क्षमता विकसित करने के लिए लगातार ट्रायल किया जा रहा है। नई दिल्ली से टूंडला तक का 160 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से ट्रेन चलाने की आधिकारिक मंजूरी पाने वाला देश का दूसरा रेल खंड बन जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टूंडला- अलीगढ़ का ट्रायल पूरा होने बाद, टूंडला-गाजियाबाद, अलीगढ़ से गाजियाबाद, टूंडला से कानपुर, कानपुर-प्रयागराज और प्रयागराज से पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन के बीच भी विभिन्न चरणों में ट्रायल पूरे किए जाएंगे। सभी ट्रायल सफल होने पर ट्रेनों को 160 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से चलाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed