{"_id":"658117b0ce9bd56361005675","slug":"vande-bharat-express-reached-aligarh-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat Express: अलीगढ़ पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस, सेल्फी और वीडियो बनाने की लगी होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vande Bharat Express: अलीगढ़ पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस, सेल्फी और वीडियो बनाने की लगी होड़
Tue, 19 Dec 2023 09:40 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 19 Dec 2023 09:40 AM IST
सार
वाराणसी-नई दिल्ली रिवर्स वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अलीगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात पर तय समय से करीब दस मिनट की देरी से रात दस बजे पहुंची। जहां सांसद सतीश गौतम के नेतृत्व में स्थानीय यात्रियों ने ढोल, बैंडबाजों से ट्रेन का स्वागत किया।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाते अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम और एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी-नई दिल्ली रिवर्स वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। वंदे भारत एक्सप्रेस का वाराणसी से अलीगढ़ वाया नई दिल्ली तक ट्रायल हुआ। ट्रेन अलीगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात पर तय समय से करीब दस मिनट की देरी से रात दस बजे पहुंची। जहां सांसद सतीश गौतम के नेतृत्व में स्थानीय यात्रियों ने ढोल, बैंडबाजों से ट्रेन का स्वागत किया।
विज्ञापन
यहां करीब 10 मिनट के ठहराव के बाद बाद रात 10:10 बजे सांसद सतीश गौतम, एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, एडीआरएम प्रयागराज संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को नई दिल्ली के लिए रवना किया। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का अलीगढ़ में फिलहाल ठहराव नहीं है। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुमार उपाध्याय, सीएमआई संजय शुक्ला, डिप्टी एसएस राजाबाबू, पौरूष वशिष्ठ, आरपीएफ पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा, जीआरपी सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो बनाने एवं सेल्फी लेने को मची होड़
ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर इसकी वीडियो बनाने एवं मोबाइल फोन से सेल्फी लेने के लिए होड़ मची रही। ट्रेन का अलीगढ़ में ठहराव न होने पर स्थानीय यात्री मायूस भी नजर आए। कोतवाली नगर के ऊपरकोट पर रहने वाले बॉबी ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन पर खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में भी इस ट्रेन का ठहराव होना चाहिए।
नई दिल्ली-अलीगढ़ तक लगेंगे मात्र 75 मिनट
नई दिल्ली से वाराणसी तक का सफर करने वाले मुसाफिरों को सीधा लाभ होगा। नई दिल्ली से अलीगढ़ तक का सफर इस ट्रेन से मात्र 75 मिनट में हो सकेगा। अलीगढ़ से कानपुर करीब ढाई घंटे एवं कानपुर से प्रयागराज दो घंटे में जा सकेंगे। नियमित रूप से ट्रेन का संचालन 20 दिसंबर से होगा। यह गाड़ी वाराणसी से सुबह छह बजे चलेगी।
सारे मानक पूरे, फिर भी अलीगढ़ को नहीं मिली राजधानी
अलीगढ़ स्टेशन से ही दिल्ली-हावड़ा के सबसे बड़े रेलवे ट्रैक पर दिल्ली से लखनऊ के बीच सुपरफास्ट राजधानी एक्सप्रेस वर्षों से फर्राटा भर रही है। बिना ठहराव के ही राजधानी एक्सप्रेस यहां के हजारों यात्रियों को मुंह चिढ़ाती हुई गुजर जाती है। जबकि ए श्रेणी में शुमार अलीगढ़ रेलवे स्टेशन राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव के सारे मानकों को पूरा करता है। हर रोज औसतन यहां से 25 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं।
हर बार टूटती रही उम्मीद
रेल मुसाफिरों को रेलवे से काफी उम्मीदें हैं। ट्रेनों की स्पीड के अलावा नई ट्रेनों की संख्या पर भी सबकी निगाहें टिकी हैं। कयास लगाया जा रहा है कि रेलवे कुछ नई ट्रेनों की भी सौगात दे सकता है। दैनिक यात्री व स्थानीय नागरिक लंबे समय से अलीगढ़ में वंदे भारत, सुपरफास्ट राजधानी कानपुर- दिल्ली स्वर्ण शताब्दी, दूरंतो एक्सप्रेस के ठहराव के साथ ही अलीगढ़-गाजियाबाद के बीच इंटर सिटी के संचालन की मांगें करते रहे हैं, लेकिन रेलवे की उपेक्षा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उचित पैरवी न होने से किसी नई ट्रेन का अलीगढ़ में ठहराव नहीं हो सका है। हालांकि सांसद अलीगढ़ सतीश गौतम अब रेल मंत्रालय में स्टेशन पर कुछ नई ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर ठोस पैरवी करने का दावा कर रहे हैं।