फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Van Mahotsav: 2.37 lakh saplings were planted across the district on the second day

वन महोत्सव : दूसरे दिन जिले भर में रोपे गए 2.37 लाख पौधे

Thu, 07 Jul 2022 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Van Mahotsav: 2.37 lakh saplings were planted across the district on the second day
पौधारोपण करतीं जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह। - फोटो : JAWAN
पर्यावरण एवं वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए वन महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को वन विभाग के तत्वावधान में जिले भर में पौधे रोपित करने का अभियान चलाया गया। इस दौरान 2,37,404 फलदार एवं औषधीय पौधे रोपे गए। पहले दिन 3,96,250 पौधे लगाए गए थे। दूसरे विभागों के स्तर से भी पौधारोपण किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी दिवाकर वशिष्ठ ने बताया कि वन महोत्सव में पहले दिन 3,96,250 एवं दूसरे दिन 2,37,404 पौधे आम, अमरूद, नीम, कदम, पीपल, हरिशंकरी समेत फलदार एवं औषधीय पौधे रोपे गए। उन्होंने बताया कि वन विभाग को 84 स्थानों पर तथा दूसरे विभागों को 2675 स्थानों पर 34.29 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है। उन्होंने बताया कि अभियान लगातार जारी है। विभाग के पास नर्सरी में पर्याप्त पौधे मौजूद हैं। यहां से संबंधित विभाग पौधे लेकर उन्हें रोप सकते हैं।
विज्ञापन

कासिमपुर में शक्ति वन बनाने के लिए पौधारोपण
अलीगढ रेंज के कासिमपुर में शक्तिवन की स्थापना के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने बुधवार को भाजपा ब्रज प्रांत के उपाध्यक्ष ठा. श्यौराज सिंह, ब्लॉक प्रमुख जवां हरेंद्र पाल सिंह के साथ संयुक्त रूप से नीम, आम, कदम आदि प्रजातियों के पौधे रोपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। इससे पर्यावरण सुरक्षित रहता है और हमें स्वच्छ हवा मिलती है। उन्होंने लोगों से अधिकाधिक पौधे लगाने की अपील की। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी दिवाकर वशिष्ठ, वन रेंजर शिवकुमार चौहान, विजयवीर सिंह, लक्ष्मण चौधरी, सुनील कुमार आदि समेत महिला वन रक्षक, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। गांव रामपुर में भाजपा नेता सुनीता गोस्वामी के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। यहां सरिता माहेश्वरी, अनीता सिंह, सुनीता कश्यप, मोनिका, सीमा शर्मा, मीना, बीना, नीलम, उर्मिला चौहान आदि थे। गांव तालिब नगर मे ग्राम प्रधान पद्मा देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पौधे रोपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed