{"_id":"6170729f6da6ec337e4001ed","slug":"valmiki-jayanti-city-office-news-ali2762471155","type":"story","status":"publish","title_hn":"महर्षि ने रामायण में आदर्श मनुष्य समाज को किया प्रस्तुत : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महर्षि ने रामायण में आदर्श मनुष्य समाज को किया प्रस्तुत : डीएम
विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण करतीं जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण में एक आदर्श मनुष्य एवं आदर्श समाज को प्रस्तुत किया। भगवान श्रीराम की गाथा को देश दुनिया में पहुंचाने का श्रेय महर्षि वाल्मीकि को ही जाता है।
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे बुधवार को नगर निगम के वाल्मीकि वाटिका में नगर सफाई मजदूर संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। महापौर मो. फुरकान, जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे., नगर आयुक्त गौरांग राठी, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त एवं नगर सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी एवं अन्य नेताओं व अधिकारियों ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उनका जन्म शरद पूर्णिमा के दिन हुआ था। महर्षि वाल्मीकि असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे।
नगर आयुक्त गौरांग राठी ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने रामायण लिखकर दुनिया को संदेश दिया कि मर्यादा का पालन करने वाला, पिता की आज्ञा मानने वाला, संघर्ष करने वाला इंसान ही मर्यादा पुरुषोत्तम बनेगा। रामायण ने संदेश दिया है कि हमें बुराइयों से लड़ना चाहिए। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर मानवता, शांति, समरसता का रास्ता दिखाया। उनके दिखाए रास्ते पर हम सभी को चलना चाहिए ताकि हमारा देश तरक्की के पथ पर अग्रसर हो सके। नगर सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने कहा कि हम सभी को महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों व सिद्धांतों को अपनाना चाहिए। संघ के अध्यक्ष ने अतिथियों को पगड़ी बांधकर स्वागत किया। नगर सफाई मजदूर संघ के नेतृत्व में मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। आनंद शास्त्री सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद...
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी गौतम, मानिक लाल नागर, बिल्लू चौहान, आनंद शास्त्री, बबलू कमल, प्रकाश मुंशी, शिवम, विमल प्रेम, राहुल चेतन, आशीष नीरज, दीपक भंडारी, कपिल भंडारी, प्रकाश देव, मास्टर हरज्ञान, अनिल राज, सोनू राज, श्यौदान सिंह, बृजेश वाल्मीकि, राबिन केला, विजय गुप्ता, संजय सक्सेना आदि मौजूद रहे।
पूरे जनपद में आयोजन
नगर निगम के अतिरिक्त कौड़ियागंज, जलाली, खैर, बेसवां, हरदुआगंज, इगलास एवं अतरौली में कार्यक्रम आयोजित हुए। इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि, श्रीराम व हनुमान से संबंधित स्थलों, मंदिरों पर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। यहां पर वाल्मीकि रामायण पाठ, भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। विभिन्न स्थानों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।
बच्चों के बीच फल वितरित
अलीगढ़। भाजपा नेता एवं महर्षि वाल्मीकि सेना के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम जीनवाल के नेतृत्व में रसलगंज वाल्मीकि बस्ती में वाल्मीकि जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। महर्षि वाल्मीकि की कथा सुनाई गई और बच्चों के बीच फल वितरित किया गया। इस अवसर पर पार्षद नरेंद्र प्रताप सिंह, राजेश अग्रवाल, हरिकिशोर कोरी, अशोक कुमार, दीपक जीनवाल, सचिन राठौर आदि मौजूद थे।