फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Valentine week from Rose Day

Valentine Week 2025: रोज डे शुरू हुआ वेलेंटाइन वीक, कुछ खुलकर, कुछ छिपकर प्यार का इजहार

Fri, 07 Feb 2025 02:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 07 Feb 2025 02:43 PM IST
सार

युवक-युवतियों ने बाजारों में पहुंचकर न सिर्फ अपने साथियों के लिए उपहार खरीदे, बल्कि कार्ड में कविता और अल्फाजों के रंगों को भी शामिल किया। 

विज्ञापन
Valentine week from Rose Day
दुकान पर वेलेंटाइन डे को लेकर सजे फूल - फोटो : संवाद

विस्तार

वेलेंटाइन वीक शुरू हो गया है। आज 7 जनवरी से 14 फरवरी तक सात दिन और सात तरह से प्यार का इजहार होगा। वेलेंटाइन वीक की शुरूआत रोज़ डे से हो गई है। होटल, रेस्टोरेंट व गिफ्ट गैलरियां सजे हुए हैं। बाजार में भी चहल-पहल बढ़ गई है। गिफ्ट और कार्ड खरीदारी शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


अलीगढ़ के रामघाट रोड, सुदामापुरी, अचल ताल, महावीरगंज, कनवरीगंज, कुलदीप बिहार आदि कॉलोनियों में स्थित गिफ्ट गैलरियों में युवाओं की काफी भीड़ नजर आ रही है। दुकानदार विवेक सिंघल ने बताया कि बाजारों में इस बार वेलेंटाइन डे को लेकर कई प्रकार के नए गिफ्ट और तमाम चीजें आई हैं, जिन्हें युवा खूब पसंद कर रहे हैं। दुकानदार शुभम कुमार ने बताया कि सुंदर बॉक्स, स्क्रैप बुक्स, टेडी, कार्ड और विशेषकर गुलाब के फूल को खास तरीके से तैयार किया गया है। युवक-युवतियों ने बाजारों में पहुंचकर न सिर्फ अपने साथियों के लिए उपहार खरीदे, बल्कि कार्ड में कविता और अल्फाजों के रंगों को भी शामिल किया। 
विज्ञापन

टेडी और चॉकलेट गिफ्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

सात दिन और प्यार के इजहार के सात तरीके
7 फरवरी - रोज डे 
8 फरवरी - प्रपोज डे 
9 फरवरी - चॉकलेट डे 
10 फरवरी - टेडी डे 
11 फरवरी - प्रॉमिस डे
12 फरवरी - हग डे
13 फरवरी -किस डे 
14 फरवरी -वैलेंटाइन डे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed