{"_id":"6202c871787bb31a07639fed","slug":"valentine-s-week-aligarh-news-ali284792731","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः चुनाव, सहालग, वेलेंटाइन सप्ताह... महका फूलों का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः चुनाव, सहालग, वेलेंटाइन सप्ताह... महका फूलों का बाजार
विज्ञापन
मानिक चौक पर फूल बेचता दुकानदार। संवाद
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक तायल
विधानसभा चुनाव, सहालग और वेलेंटाइन सप्ताह के कारण फूलों का बाजार गुलजार हो गया है। फूलों की जबरदस्त मांग होने के कारण कीमतों में भी भारी उछाल आ गया है। ऐसे में विक्रेताओं के चेहरे खिल उठे हैं। फूल विक्रेताओं के मुताबिक, पांच रुपये में बिकने वाली गेंदे के फूल की माला 20 रुपये में बिक रही है, 10 रुपये वाली माला 40 रुपये की बिक रही है। इसके अलावा, गुलाब 300 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है।
चुनावी माहौल में शहर के फूल विक्रेताओं के चेहरे की रौनक लौटा दी है। दो सालों से कोरोना की मार झेल रहा फूल बाजार अब पटरी पर आ गया है। जिले में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को है। ऐसे में समर्थक अपने प्रत्याशी का स्वागत करने के लिए 50 से 100 फूल मालाएं ले जा रहे हैं। बाजार में गुलाब व गेंदे के फूल के दाम सर्वाधिक बढ़े हैं। फरवरी में आठ शुभ मुहूर्त हैं, जिसके चलते गेस्ट हाउस में सजावट के लिए फूलों की डिमांड बढ़ रही है। इसके अलावा, वेलेंटाइन सप्ताह शुरू होने पर भी युवा गुलाब का फूल खरीद रहे हैं। संवाद
जनवरी में गेंदा 50 तो फरवरी में 150 रुपये प्रति किलो हुआ
फूल विक्रेताओं ने बताया कि जनवरी में फूलों पर इतनी तेजी नहीं थी। गेंदे के फूल की कीमत 40 से 50 रुपये किलो के बीच थी। फरवरी में प्रत्याशियों के डोर टू डोर जनसंपर्क से फूलों की मांग बढ़ गई। जिससे कीमत में उछाल आ गया। अब एक किलो गेंदे के फूल की कीमत 150 रुपये किलो है। गुलाब की बात करें तो जनवरी में यह सौ से सवा सौ रुपये किलो में बिकता था। फरवरी में गुलाब की कीमत 250 से 300 रुपये किलो हो गई है। शाम तक गुलाब के फूल ढूंढे नहीं मिलते हैं।
विज्ञापन
गुलदस्तों के रेट भी बढ़े
चुनाव में प्रत्याशियों के समर्थक जनसंपर्क के दौरान बुके भेंट कर रहे हैं। जनवरी में गुलाब के पांच फूलों का गुलदस्ता सौ से डेढ़ सौ रुपये में मिलता था। लेकिन चुनाव, वेलेंटाइन सप्ताह और सहालग ने गुलदस्ते की मांग में इजाफा किया है। इसकी कीमत में बढ़ोत्तरी हुई है। बाजार में दो सौ रुपये से कम का गुलदस्ता ही नहीं है। लोग पांच हजार तक के गुलदस्ते खरीद रहे हैं।
जनवरी में फूलों की मांग कम थी। लेकिन फरवरी में चुनाव, सहालग के चलते मांग बढ़ गई। पहले गेंदा 30 से 50 रुपये किलो मिलता था। मांग बढ़ने से यह 150 रुपये किलो हो गया है।
मनोज सैनी, फूल विक्रेता मानिक चौक
गुलाब का गुलदस्ता पहले सौ से डेढ़ सौ रुपये में मिल जाता था। फिलहाल इस पर पैसे बढ़ गए हैं। अब गुलाब का गुलदस्ता 250 रुपये से कम नहीं है क्योंकि फूलों के दाम बढ़ गए हैं।
देवेंद्र वर्मा, फूल विक्रेता, सेंटर प्वाइंट

मनोज सैनी हिंदोरिया मानिक चौक फूल विक्रेता।- फोटो : CITY OFFICE