{"_id":"6156153e8ebc3e05894c230b","slug":"vaish-society-anger-due-to-the-murder-of-manish-gupta-city-office-news-ali274582154","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः मनीष गुप्ता की हत्या से वैश्य समाज में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः मनीष गुप्ता की हत्या से वैश्य समाज में आक्रोश
विज्ञापन
गोरखपुर में कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की हत्या से वैश्य समाज में आक्रोश है। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने मुख्यमंत्री से मृतक की पत्नी को पुलिस या प्रशासनिक विभाग में वरिष्ठ पद पर नौकरी एवं एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की है। इसके साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों के अतिरिक्त पीड़ित परिवार को धमकाने के आरोपी जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री मानव महाजन एवं वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के महानगर अध्यक्ष प्रमीत गुप्ता ने जघन्य हत्याकांड की तीव्र आलोचना की। पत्रकारों से कहा कि यह घटना पुलिस का घिनौना चेहरा दर्शाता है। यह वैश्य व्यापारी समाज को डराने वाली घटना है। परिषद के महानगर अध्यक्ष प्रदीप गंगा, जिलाध्यक्ष कमल गुप्ता एवं वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि जिलाधिकारी एवं एसएसपी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के बदले धमकाने का काम कर रहे हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह घटना पूर्व नियोजित एवं चुनावी वर्ष में सरकार को बदनाम करने एवं वैश्य व्यापारी समाज में सरकार के प्रति आक्रोश पैदा कराने की साजिश के तहत की गई है। आज यही दिख रहा है। वैश्य समाज के नेताओं ने कहा कि इस घटना में लिप्त सभी पुलिसकर्मियों के साथ-साथ परिवार को धमकाने के आरोपी जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के खिलाफ ऐसी कार्रवाई हो, जो एक मिसाल बने। वैश्य एवं व्यापारी समाज में सुरक्षा एवं सम्मान की भावना जागृत हो। परिषद के सदस्य शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडलायुक्त को देंगे। इस अवसर पर राजकुमार गुप्ता, ऋषभ गर्ग, प्रवीण टाइगर, विशाल गुप्ता, प्रमीत वार्ष्णेय, पंकज धीरज, कृष्णा गुप्ता, प्रीति वार्ष्णेय, अतुल राजा जी आदि मौजूद थे।