फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   vaidya is the beautiful story of harsh agarwal puneet and ronit performed well

हर्ष अग्रवाल की खूबसूरत कहानी है वैद्य, पुनीत और रोनित ने किया बेहतरीन अभिनय

Mon, 24 May 2021 11:09 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 24 May 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
vaidya is the beautiful story of harsh agarwal puneet and ronit performed well
वैद्य - फोटो : amar ujala

वैद्य नाम से तो एक ऐसी फिल्म लगती है जो की आयुर्वेदा से जुडी हो लेकिन इस फिल्म का आयुर्वेदा से कोई लेना देना नहीं है। इस फिल्म की कहानी है कबीर की जो वैद्य से छुट्टियों में समुन्दर के किनारे मिलता है और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। कबीर यह वायदा कर के जाता है की वो वापस आएगा। लेकिन कबीर अपने शहर की जिन्दगी में खो जाता है। वैद्य उसे गुडगांव में ढूंढता है और उसके वायदे पे सवाल करता है। अंत में वैद्य असल में कौन था ये बताया जाता है।

विज्ञापन

 
वैद्य की कहानी आम प्रेम कहानियों से अलग है। लेकिन केवल इसलिए नहीं क्योंकि यहां दो लड़को के प्रेम दिखाया गया है। बल्कि इसलिए भी क्योंकि इसकी कहानी एक अलग ही दिलचस्प मोड़ पे खत्म होती है। फिल्म इस तरीके से खत्म होती है की देखने के बाद मन में एक खालीपन सा रह जाता है।
विज्ञापन

 
कलाकार पुनीत कुमार मिश्रा और रोनित अग्रवाल ने कमाल का अभिनय किया है। एक शार्ट फिल्म में समय के आभाव के कारण अपने अभिनय का प्रदर्शन कर पाना बेहद मुश्किल होता है। लेकिन पुनीत और रोनित इस मुश्किल पर खरे उतरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस फिल्म को लिखा है हर्ष अग्रवाल ने। हर्ष ने कहानी को इस तरह से लिखा है की बहुत ही कम समय में वो कई तरह के भावो को सामने लेकर आते हैं और साथ ही एक खूबसूरत कहानी भी बयां होती हुई नजर आती है। निर्देशन में हर्ष ने साथ दिया है सुमित पवार का जो पहले भी निर्देशन कर चुके हैं। निर्देशकों की ये जोड़ी वैद्य में दर्शको को किरदारों से जोड़ती है और एक रिश्ता सा बनती है। फिल्म में से ऐसे कई दृश्य हैं जो दर्शको को खुद की जिन्दगी से भी मिलते-जुलते से लगेंगे और यही बात इस फिल्म को खास बनती है।
      
फिल्म में संगीत दिया है हिमांशु दहिया ने। शिवम बोरकार और वरुण कटारे ने सिनेमेटोग्राफी की है। मोहसिन शेख और राहुल तिवारी फिल्म के एडिटर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed