{"_id":"63150530e881477afb0e158b","slug":"vaccination-of-55-thousand-animals-to-prevent-lumpi-virus-city-office-news-ali2996635102","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lumpy Virus: लंपी वायरस से बचाव के लिए 55 हजार पशुओं का टीकाकरण, 900 मवेशी हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lumpy Virus: लंपी वायरस से बचाव के लिए 55 हजार पशुओं का टीकाकरण, 900 मवेशी हुए ठीक
Mon, 05 Sep 2022 01:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 01:36 AM IST
सार
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि कुल 62 टीमें अब तक 55 हजार पशुओं का टीकाकरण कर चुकी हैं। प्रत्येक ब्लॉक में पांच-पांच टीमें घर-घर जाकर टीकाकरण के काम में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लंपी वायरस के प्रकोप से अब तक 4,499 पशु चपेट में आ चुके हैं और 45 की मौत हो चुकी है। विभाग का दावा है कि करीब 900 पशु इस बीमारी से अब तक ठीक हो चुके हैं। जबकि 55 हजार से अधिक पशुओं का टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि लंपी से अब तक 4,499 पशु प्रभावित हो चुके हैं। 97,577 पशुओं को संदिग्ध की श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि अब तक 38 सैंपल जांच के लिए मथुरा प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कुल 62 टीमें अब तक 55 हजार पशुओं का टीकाकरण कर चुकी हैं। प्रत्येक ब्लॉक में पांच-पांच टीमें घर-घर जाकर टीकाकरण के काम में जुटी हुई हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि बीमारी का प्रकोप कुछ कम हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि (लंपी स्किन डिसीज) से पशुओं के बचाव के लिए शासन से 70 हजार डोज की और मांग की गई है। एक-दो दिन में वैक्सीन मिलने की उम्मीद हैं। उन्होंने अपील की है कि पशुपालक बीमार पशुओं का सरकारी चिकित्सालय में ही उपचार कराएं।