फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vaccination

अलीगढ़ः जनपद में करीब दस लाख लोग कोविड टीका से दूर

Wed, 10 Nov 2021 10:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Vaccination
जनपद में करीब दस लाख लोग अभी भी कोविड टीका से वंचित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नाराजगी व्यक्त करने के बाद अधिकारियों की नींद टूटी है। विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर टीकाकरण बढ़ाने के लिए माइक्रो लेवल पर योजनाएं बनाई जा रही है। घर-घर दस्तक अभियान के दौरान टीका से वंचित लोगों को चिह्नित किया जाएगा। ग्राम प्रधान, सचिव, आंगनबाड़ी एवं कोटेदार को केंद्र में रखकर योजनाएं बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन

जनपद में करीब 27 लाख लोगों को कोविड टीका लगाने का लक्ष्य है। प्रथम डोज लगवाने वालों की संख्या 1621700 है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के 1078300 लोग अभी भी टीका की प्रथम डोज से दूर हैं। सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री द्वारा नाराजगी व्यक्त करने के बाद अधिकारियों ने भाग दौड़ शुरू कर दी है। जिला प्रशासन, पूर्ति विभाग, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा और जिला पंचायत आदि से समन्वय स्थापित कर टीकाकरण बढ़ाने के लिए माइक्रो लेवल प्लान तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की नाराजगी का ही नतीजा है कि बुधवार को जनपद में 28 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाने में कामयाबी मिली। सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी शरद गुप्ता ने बताया कि हर घर दस्तक अभियान में कोविड टीका से वंचित लोगों को भी चिह्नित किया जाएगा और उन्हें टीका लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि सभी विभागों से समन्वय कर टीकाकरण बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी स्वयं नजर बनाए हुए हैं। ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, आंगनबाड़ी एवं कोटेदारों की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सभी का सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन

अब यह साफ हो गया है कि टीका लगवाकर ही कोविड से लड़ाई जीत सकते हैं। स्वयं को, अपने प्यारे बच्चों को, परिवार को और देश को सुरक्षित रखने के लिए कोविड टीका जरूर लगवाएं। आपके आसपास अगर कोई टीका से वंचित है तो उसे टीका लगवाने को प्रेरित करें। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए टीकाकरण के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. आनंद उपाध्याय, सीएमओ
टीकाकरण पर एक नजर
आज लगे : 28134
अब तक लगे : 2180620
प्रथम डोज :1621700
द्वितीय डोज : 558920
पुरुष : 1143184
महिला : 1036896
18 से 44 वर्ष : 1385014
45 से 60 वर्ष : 512278
60 से अधिक : 283328
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed