फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vaccination

अलीगढ़ः कतार में बिना मास्क लगाए लोग देखकर डीएम भड़कीं

Tue, 21 Sep 2021 06:47 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
Vaccination
हरदुआगंज सीएचसी केन्द्र का निरीक्षण करतीं डीएम सेल्वा कुमारी जे। - फोटो : CITY OFFICE
मेगा वैक्सीनेशन डे पर हरदुआगंज सीएचसी का निरीक्षण करने गईं जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे उस समय हैरान रह र्गइं, जब वैक्सीनेशन की कतार में अधिकांश लोग बिना मास्क के दिखे। उन्होंने लोगों को समझाया कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें। विशेष टीकाकरण अभियान के अंतर्गत जनपद में 79322 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने वैक्सीनेशन की तैयारियों का जायजा लिया। स्वास्थ्य केंद्र पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। महिला एवं पुरुषों की अलग-अलग लाइन लगी मिली। डीएम ने प्रकाश व्यवस्था पर्याप्त न होने पर सुधार के निर्देश देते हुए स्टाफ बढ़ाकर पंजीकरण में तेजी लाने को कहा। टीकाकरण कक्ष में पैरा मेडिकल स्टाफ की प्रेमवती, विमलेश, योगेंद्र नगाइच एवं प्रेमरोज टीकाकरण करते मिले। प्रथम तल पर महिलाओं का पंजीकरण के उपरांत टीकाकरण हो रहा था। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन औसत रूप से 400 लोगों को प्रतिरक्षित किया जा रहा है। स्वास्थ्य केंद्र के दायरे में आने वाले 18 गांवों में भी टीकाकरण के लिए टीमें लगाई गई हैं। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ आनंद उपाध्याय, डा. राहुल कुलश्रेष्ठ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed