फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vaccination

कोरोना : पहले दिन 6260 को पहला तो 753 को दूसरा टीका लगा

Fri, 19 Mar 2021 01:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Vaccination
कोरोना वेक्सीन लगवाते बसपा नेता तिलक राज यादव। - फोटो : CITY OFFICE
। कोविड महामारी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बृहस्पतिवार से शुरू हुए कोविशील्ड के विशेष टीकाकरण अभियान का पहला दिन उत्साहजनक रहा। पहले ही दिन कुल लक्ष्य 7744 के सापेक्ष 6260 लोगों को पहले चरण व 753 लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई। कुछ मुस्लिम बहुल इलाकों को छोड़कर अन्य स्थानों पर टीकाकरण को लेकर उत्साह देखा गया। मलखान सिंह जिला अस्पताल, सीएचसी टप्पल समेत कुछ अन्य स्थानों पर लक्ष्य से ज्यादा टीकाकरण हुआ। मलखान सिंह जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल व जेएन मेडिकल कॉलेज समेत जिले की 26 सीएचसी व पीएचसी में बृहस्पतिवार को टीकाकरण हुआ। सीएमओ डॉ बीपी कल्याणी ने बताया कि कुल 82.54 फीसदी टीकाकरण हुआ है। अभियान आज भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

पूर्व सांसद राजकुमारी ने लगवाया टीका
पूर्व सांसद राजकुमारी चौहान ने कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवानी चाहिए । पूर्व सांसद ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बड़े स्तर पर कोरोना वैक्सीन का उत्पादन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed