फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vaccination

पोलियो को हमने खत्म किया है, कोरोना को भी खत्म करेंगे

Sat, 16 Jan 2021 12:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Vaccination
घर, परिवार, बच्चों से करीब 11 महीने से दूर और बिना अवकाश लिए सेवा में जुटे स्वास्थ्यकर्मी बेहद उत्साहित हैं। टीकाकरण के बाद हालात बदलने की उम्मीद है। कोरोना काल का अनुभव सुनाते समय तो एक महिला स्वास्थ्य कर्मी की आंखों से आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन

लंबी प्रतीक्षा के बाद आज से टीकाकरण का शुभारंभ होने जा रहा है। टीका के लिए सबसे पहले चयन होेने पर स्वास्थ्यकर्मी गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्हें यह भी महसूस हो रहा है सरकार उनके योगदान को समझ रही है। स्वास्थ्यकर्मियों को यह भी लग रहा है कि वर्तमान हालात से निकलने के लिए टीका ही सबसे अच्छा विकल्प है। महामारी ने लोगों को बहुत दर्द दिए हैं।
विज्ञापन

हमलोग इतिहास रचने जा रहे हैं : गीता
कोरोना काल के अनुभव को याद कर पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय की हेल्थ विजिटर गीता डे की आंखों से आंसू छलक पड़े। वह अमर उजाला से कहती हैं कि हमलोग इतिहास रचने जा रहे हैं। आने वाली पीढ़ी याद करेगी। हमलोगों ने पोलिया को खत्म किया है। अब कोरोना को खत्म करेंगे। टीकाकरण की तैयारी कार्य में जुटी गीता डे कहती हैं कि पिछले एक साल में बहुत परेशानी झेली है। हम ही नहीं बल्कि हमारे बच्चे और परिवार के सदस्य भी परेशानी झेल रहे हैं। घर-परिवार छोड़कर कोरोना मरीजों की सेवा कर रहे हैं। इस महामारी में लाखों लोगों का रोजगार चला गया। हजारों लोग अनाथ हो गए। लाखों लोग दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हुए। इन सब बातों को याद करने पर दुख होता है। मन रोने को करता है। टीका लगने के बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्भीक होकर लगवाएं टीके : डॉ. एबी सिंह
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एबी सिंह भी आज टीका लगवाएंगे। वह कहते हैं कि निर्भीक होकर टीके लगवाएं। कोरोना से बचाव के लिए यही सर्वोत्तम विकल्प है।
चिंता की कोई बात नहीं : डॉ. रेनू
मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय की सीएमएस डॉ. रेनू शर्मा का कहना है कि टीका हमारी सुरक्षा के लिए है। ट्रायल के बाद लगाया जा रहा है। यह हमारी सुरक्षा के लिए है। चिंता की कोई बात नहीं है।

कवच की तरह है टीका : मनोज
मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय के फार्मासिस्ट मनोज कुमार यादव का कहना है कि टीकाकरण खुशी की बात है। कोरोना से बचाव के लिए यह कवच की तरह है। हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed