फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   vaccination

आज चार केंद्रों पर 400 स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा टीका

Sat, 16 Jan 2021 12:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
vaccination
पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में वैक्सीन ले जाते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय एवं मोहन लाल गौतम महिला चिकित्सालय सहित जनपद के चार केंद्रों पर 400 स्वास्थ्यकर्मियों को आज टीका लगेगा। शहर के दोनों केंद्रों पर वैक्सीन पहुंच गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा टीका लंच करने के बाद जनपद में टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। पहली डोज के बाद दूसरी डोज को संभाल कर रख देना है।
विज्ञापन

टीकाकरण का समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्यकर्मियों को सुबह 8 बजे केंद्र पर पहुंच जाना है। हालांकि प्रधानमंत्री द्वारा टीका लांच किए जाने के बाद टीकाकरण का शुभारंभ होगा। अलीगढ़ में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे निर्मित कोविशील्ड वैक्सीन आई है। दूसरी डोज भी इसी कंपनी की वैक्सीन की लगनी है, इसलिए दूसरी डोज भी संभाल कर रख लेना है। एक शीशी में 10 खुराक हैं। 9 लाभार्थी के पहुंचने पर ही टीका लगाया जाएगा। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि एक शीशी खुलने के बाद 4 घंटे तक इस्तेमाल की जाएगी। इसलिए 9 लाभार्थी के पहुंचने के बाद टीका लगाना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव की तरह इंतजाम
सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि तमाम इंतजाम चुनाव की तरह किए गए हैं। दोपहर 1 बजे, शाम 4 बजे और 6 बजे बताया जाएगा कि कितने प्रतिशत और कितने लोगों को टीके लगे हैं। लाइव प्रसारण भी करना है। केंद्रों पर प्रधानमंत्री का भाषण सुनने के लिए स्क्त्रस्ीन व अन्य उपकरण लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब कुछ नए सिरे से...
टीकाकरण से संबंधित आगे की योजना की घोषण शासन द्वारा की जाएगी। सब कुछ टीका की उपलब्धता पर निर्भर है। 16 जनवरी के बाद कब टीके लगेंगे, इसकी घोषणा बाद में की जाएगी। टीके लिए कितने केंद्र बनेंगे और कितने लोगों को टीके लगाए जाएंगे, यह सब टीका की उपलब्धता पर निर्भर है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी का कहना है कि गाइड लाइन के अनुसार आगे बढ़ना है।
सभी कैडर का रखना है ख्याल
टीकाकरण में सभी कैडर का ध्यान रखना है। सरकार का इस पर विशेष जोर है। डॉक्टर, फार्मासिस्ट, एएनएम, वार्ड बाय, स्वच्छता कर्मी, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पहले दिन टीके लगने हैं। सरकार यह संदेश देना चाहती है कि टीकाकरण में सभी कैडर को समान तवज्जो दी गई है। कोरोना की लड़ाई में सभी का महत्वपूर्ण योगदान है।

सूची में शामिल लोगों को ही टीके लगेंगे। सूची से बाहर के किसी भी व्यक्ति को टीके नहीं लगाए जाएंगे। केंद्र पर सभी लोगों के आईडी चेक होंगे। उसके बाद अंदर जाने की अनुमति होगी। अंदर पहुंचने पर आईडी वैरीफाई किया जाएगा। टीकाकरण कक्ष में कार्ड बनाया जाएगा। टीकाकरण के बाद लाभार्थी का ब्योरा कोविन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। टीका लगने के बाद लाभार्थी को आधे घंटे तक निगरानी कक्ष में रुकना है। टीकाकरण से संबंधित तैयारियां पूरी कर ली गई है।
- डॉ. बीपी सिंह कल्याणी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed