फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vaccination

अलीगढ़ : 51 हजार बच्चों का सुरक्षा चक्र टूटा

Wed, 23 Feb 2022 01:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
Vaccination
मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में बच्चे को टीका लगाती एएनएम अर्चना शर्मा। - फोटो : CITY OFFICE
जनपद में 51 हजार से अधिक बच्चे नियमित टीकाकरण से दूर हैं। टीका से वंचित गर्भवती महिलाओं की संख्या भी हजारों में हैं। कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम होने एवं शासन के निर्देश के बाद फरवरी में टीकाकरण की रफ्तार कुछ बढ़ी है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मार्च 2022 तक 42 हजार बच्चों एवं 18 हजार गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

कोविड-19 के कारण 2020 से ही स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल असर पड़ा है। वर्ष 2020-21 (अप्रैल से मार्च) में 18248 बच्चे नियमित टीका से वंचित रह गए थे। इसी तरह 33120 गर्भवती महिलाओं को टीका नहीं लग पाया था। वर्ष 2021-22 में जनवरी 2022 तक 51185 बच्चे एवं 69015 गर्भवती महिलाएं टीका से दूर थीं। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी का कहना है कि कोविड का असर कम होने के बाद टीकाकरण पर सबसे अधिक ध्यान दिया जा रहा है। फरवरी में इसमें तेजी आई है। मार्च तक 42 हजार बच्चे एवं 18 हजार गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। टीकाकरण परिवार और समुदाय को सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षा कवच का काम करता है। अपने शिशुओं का टीकाकरण करके हम अपने समुदाय के सबसे अधिक जोखिम ग्रस्त सदस्य (नवजात शिशु) की सुरक्षा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. नीरज त्यागी, सीएमओ
इन-इन बीमारियों से बचाते हैं टीके
- बीसीजी - टीबी रोग से बचाता है।
- हेप बी - हेपेटाइटिस से बचाता है।
- ओपीवी - पोलियो रोग से बचाता है।
- आईपीवी - पोलियो रोग से बचाता है।
- पेंटा - काली खांसी, डिप्थीरिया, टिटनेस, हेपेटाइटिस बी एवं हिब इंफेक्शन से बचाता है।
- पीसीवी - न्यूमोनिया रोग से बचाता है।
- रोटा - दस्त रोग से बचाता है।
- एमआर - खसरा एवं रूबैला रोग से बचाता है।
- जेई - दिमागी बुखार से बचाता है।
- डीपीटी - काली खांसी, डिप्थीरिया और टिटनेस से बचाता है।
बच्चों के नियमित टीकाकरण की स्थिति
वर्ष लक्ष्य उपलब्धि
2020-21 107134 88886
2021-22 109116 57931 (जनवरी 2022 तक)
---
गर्भवती महिलाएं
2020-21 123142 90022
2021-22 125420 56405 (जनवरी 2022 तक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed