फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vaccination

टीकाकरणः प्रथम खुराक के लक्ष्य से 48 हजार दूर

Fri, 21 Jan 2022 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Vaccination
प्रथम खुराक के लक्ष्य से जनपद अब 48 हजार दूर है। दो-तीन दिन में लक्ष्य हासिल होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का फोकस अब दूसरी खुराक पर है। इसमें जनपद काफी पीछे चल रहा है।
विज्ञापन

16 जनवरी 2021 से कोविड रोधी टीका लगाया जा रहा है। करीब एक साल में 42.75 लाख कोरोना रोधी टीका लग चुका है। इसमें प्रथम खुराक लेने वालों की संख्या 27.25 लाख है। जनपद में 27.76 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। यानी जनपद लक्ष्य से करीब 48 हजार दूर है।
विज्ञापन

लक्षित आयु वर्ग मतदाता भी हैं। दूसरी खुराक के मामले में जनपद पीछे चल रहा है। अभी तक 15.33 लाख लोगों ने ही दूसरी खुराक ली है। यानी प्रथम डोज लेने वालों में से 11.95 लाख लोगों को दूसरी खुराक का लक्ष्य हासिल करना है। जिला प्रतिरक्षा अधिकारी डॉ. एमके माथुर कहते हैं कि दो दिन पहले तक प्रथम खुराक के मामले में 95 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य हासिल हो चुका है। अब दूसरी खुराक पर फोकस किया गया है। इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल सेंटर से लोगों के पास फोन जा रहे हैं। ब्लाक स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। प्रथम खुराक का लक्ष्य दो-तीन में हासिल होने की उम्मीद है। दूसरी खुराक बढ़ाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर एवं फ्रंटलाइनर
- 15 से 17 वर्ष के 1.34 लाख बच्चों को लग गया है टीका।
- एहतियात डोज लेने वालों की संख्या 13781 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed