फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uttar pradesh ratna

डॉ लोकेश को मिलेगा उत्तर प्रदेश रत्न

Fri, 18 Oct 2019 02:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
Uttar pradesh ratna
डॉ. लोकेश - फोटो : CITY OFFICE
इगलास निवासी डॉ. लोकेश शर्मा को ऑल इंडिया कांफ्रेंस ऑफ इंटलेक्चुअल्स ने उत्तर प्रदेश रत्न के लिए चुना है। उन्हें यह अवार्ड 20 अक्तूबर को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में दिया जाएगा। यह देश का एक प्रतिष्ठित अवार्ड है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी, उत्तराखंड के राज्यपाल बेवीरानी मौर्य, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जैसी बड़ी हस्तियों को यह पुरस्कार दिया जा चुका है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया कांन्फ्रेंस ऑफ इंटलेक्चुअल्स पिछले 40 वर्षों से सामाजिक, राजनीतिक, शांति, विकास के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों इस अवार्ड से सम्मानित करती है। अवार्ड के देने के लिए चयनकर्ताओं की समिति में देश के पूर्व राज्यपाल, उच्च और उच्चतम न्यायालयों के न्यायाधीशों सहित वरिष्ठ नौकरशाह और अधिवक्ता शामिल होते हैं। डॉ. लोकेश को यह प्रतिष्ठित अवार्ड 20 अक्टूबर को देश की राजधानी दिल्ली में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में प्रदान किया जाएगा। डॉ. लोकेश शर्मा अलीगढ़ जिले की पंचायत सीतापुर को उत्तर प्रदेश की सबसे पहली और एकमात्र आईएसओ प्रमाणपत्र मिलने पर चर्चा में आये थे। ग्राम पंचायत सीतापुर में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा उत्कृष्ट प्रधान के रूप में सम्मानित कर चुके हैं।
विज्ञापन

एएमयू के छात्र रहे डॉ. लोकेश वर्तमान में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। इलाहाबाद और दिल्ली में आईएएस के प्रतिष्ठित संस्थानों में राजनीति विज्ञान का अध्यापन करते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, खैर विधायक अनूप प्रधान, भाजपा नेता शिवनारायण शर्मा, परशुराम सेवा संस्थान की अध्यक्ष पी सी शर्मा, एन डी कौशल, ब्राह्मण सेवा मंच के अध्यक्ष पीयूष शर्मा व सहयोग संगठन के सुमित अग्रवाल आदि लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed