फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uttar Pradesh election Akhilesh Yadav says BJP is scared of SP and RLD alliance

यूपी चुनाव: अखिलेश यादव बोले- सपा और आरएलडी गठबंधन से बुरी तरह डरी भाजपा

Sat, 05 Feb 2022 02:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 05 Feb 2022 02:42 PM IST
सार

भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि कहने को तो डबल इंजन की सरकार है लेकिन इस सरकार ने प्रदेश की जनता पर जो अत्याचार किए हैं वह कोई सोच भी नहीं सकता था इस सरकार ने किसानों पर जो अत्याचार करके बर्बाद किया है इसे कौन नहीं जानता है।

विज्ञापन
Uttar Pradesh election Akhilesh Yadav says BJP is scared of SP and RLD alliance
सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : PTI

विस्तार

अलीगढ़ में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा यह चुनाव उत्तर प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। देश को सही दिशा में ले जाने का चुनाव है। आने वाले समय में संविधान को बचाने का चुनाव है। यह चुनाव इसलिए भी जरूरी है कि उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र को बचाने के लिए यह चुनाव जरूरी है।
विज्ञापन


पिछले दिनों सपा और राष्ट्रीय लोक दल मिलकर प्रचार कर रहे थे, पहले चरण का चुनाव का जो माहौल बना हुआ है उससे साफ पता लग रहा है कि उत्तर प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि मैं आपके बीच आरएलडी-सपा गठबंधन के जनपद के सातों प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील करने आया हूं। 
विज्ञापन


भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि कहने को तो डबल इंजन की सरकार है लेकिन इस सरकार ने प्रदेश की जनता पर जो अत्याचार किए हैं वह कोई सोच भी नहीं सकता था इस सरकार ने किसानों पर जो अत्याचार करके बर्बाद किया है इसे कौन नहीं जानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को अपनी मांगें मनवाने के लिए और कृषि कानून को वापस कराने के लिए एक साल तक दिल्ली की चौखट पर धरना देना पड़ा। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब समेत अन्य प्रदेशों के किसान भी धरने में शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी ने किसानों का विरोध आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पीछे कदम हटाकर तीनों किसी कानून वापस ले लिए, जब तीनों कृषि कानून बनाए जा रहे थे उस समय भारतीय जनता पार्टी ने उनको सही तरीके से क्यों नहीं समझाया।

आज किसानों को खाद नहीं मिल रही है अगर किसान को खाद मिल गई तो खाद की बोरी में चोरी हो रही है, डीजल-पेट्रोल गैस सब पर महंगाई बढ़ी हुई है जब महंगाई ज्यादा होगी और कमाई कम होगी तो जनता किस प्रकार से रह सकेगी।

कोरोना काल में मजदूरों की दुर्दशा आपने देखी ली होगी, दिल्ली व अन्य प्रांतों से पैदल अपने-अपने घर को लौटे मजदूर इस बात को नहीं भूल सकता कि कोरोना काल में पैदल घर लौटने के लिए भाजपा सरकार ने उसे मजबूर किया था।

कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाओं के बदइंतजाम, ऑक्सीजन की कमी के कारण कितने लोगों की जान गई। इस डबल इंजन की सरकार ने जनता को धोखा दिया है, आज बेरोजगारी चारों तरफ फैली हुई है। युवा परेशान है भाजपा को अपने संकल्प पर जवाब देना चाहिए।

इनकी भाषा शैली बिगड़ गई है उन्होंने कहा था कि किसानों की आय दुगनी करेंगे। फ्री वाईफाई देंगे और अन्य सुविधाएं देंगे लेकिन भाजपा सरकार ने दिया कुछ नहीं। सिर्फ जनता को धोखा दिया। सपा सरकार के कार्यकाल में जो कार्य हुए थे उसके बाद कोई कार्य नहीं हुए। 

सपा सरकार में पूरे प्रदेश में जनता को एंबुलेंस की सुविधा दी गई, लैपटॉप बांटे गए आरएलडी और समाजवादी के गठबंधन की आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हवा चल रही है, और भाजपा की बुरी तरह से हार होगी। भाजपा गठबंधन से बुरी तरह डरी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed