फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uttar Pradesh Election 2022 Amit Shah attack on Samajwadi Party akhilesh yadav mayawati

यूपी चुनाव 2022: अमित शाह का हमला, कहा- सपा सरकार आने पर प्रदेश में होगा गुंडाराज

Wed, 02 Feb 2022 02:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Feb 2022 02:57 PM IST
सार

अमित शाह ने कहा कि अगर आप लोग सपा की सरकार प्रदेश में लाए तो प्रदेश के कल कारखाने और व्यापार बंद हो जाएंगे और फिर गुंडाराज अपहरण, हत्या, लूट, डकैती जैसे आपराधिक घटनाओं का राज हो जाएगा।

विज्ञापन
Uttar Pradesh Election 2022 Amit Shah attack on Samajwadi Party akhilesh yadav mayawati
सभा को संबोधित करते गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के अतरौली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने केएमबी इंटर कालेज में अतरौली विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर कई हमले किए। उन्होंने कहा कि अगर सपा की सरकार आई तो प्रदेश में जंगलराज कायम हो जाएगा।

विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं आप लोगों से निवेदन करने आया हूं। आप लोगों ने 2014 में देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनाई, 2017 में प्रदेश योगी आदित्यनाथ की सरकार बनाई। सपा-बसपा बुआ भतीजा की जातिवाद वाली सरकारों में उत्तर प्रदेश में जंगलराज और अराजकता कायम होने के साथ दिशाहीनता की स्थिति हो गई थी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य बन गया था। 2017 से उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है। केंद्र और प्रदेश की सरकार ने प्रदेश की दिशा और दशा को बदलकर इसे विकास की राह पर ला दिया है, मोदी राज में हर गरीब के घर में शौचालय पहुंचा है। अगर प्रदेश में सपा सरकार होती तो हर गरीब के घर में ना शौचालय पहुंचते और ना बिजली आती ना गैस सिलेंडर पहुंचता।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में हर आदमी को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कोरोना वैक्सीन का विरोध करते थे, लेकिन आज मजबूर होकर उन्होंने भी अपने बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई है। अगर हम अखिलेश यादव की बात में आ जाते तो क्या दूसरी लहर में हम कोरोना जैसी महामारी से बच सकते थे, उन्होंने कहा कि कोरोना काल काल में देश की अर्थव्यवस्था एकदम ठप हो गई, सभी कल कारखाने व्यापार ठप हो गए। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 करोड़ गरीबों के लिए माह में दो बार राशन वितरण कराया।

सपा-बसपा में पुलिस भी गुंडों से डरती थी तो जनता का क्या हाल होगा- शाह

अमित शाह ने कहा कि सपा-बसपा के कार्यकाल में पुलिस भी गुंडों से डरती थी तो जनता का क्या हाल होगा। योगी आदित्यनाथ की सरकार में प्रदेश में या तो गुंडे जेल में है या दूसरे प्रदेश में पलायन कर गए हैं। अगर कोई गुंडा मौजूद है तो वह समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी की सूची में है।

अगर आप लोग सपा की सरकार प्रदेश में लाए तो प्रदेश के कल कारखाने और व्यापार बंद हो जाएंगे और फिर गुंडाराज, अपहरण, हत्या, लूट, डकैती जैसे आपराधिक घटनाओं का राज हो जाएगा। सपा-बसपा कांग्रेस कभी धारा 370 को हटाकर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बना सकते थे क्या.? लेकिन आप लोगों के मत की ताकत से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने और मिनटों में धारा 370 को खत्म करके कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बना दिया गया।

गृह मंत्री ने आगे कहा कि अलीगढ़ की ताला फैक्टरी पर बुआ-भतीजे ने ताला लगा दिया था लेकिन हमने वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट के तहत अलीगढ़ के ताले को शुरू करा दिया है। अखिलेश पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि आज अखिलेश अन्न की पोटली लेकर निकल रहे हैं, और जनता को गुमराह कर रहे हैं। इत्र व्यापारी के यहां छापा पड़ा तो अखिलेश यादव को परेशानी हुई, इससे निश्चित ही समझ में आता है कि इत्र कारोबारी के साथ समाजवादी पार्टी का रिश्ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed