{"_id":"629d0f9f02b25e6f0900e84a","slug":"upsc-exam-63-percent-candidates-were-absent-aligarh-news-ali2932226134","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएससी परीक्षा : 63 फीसदी अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएससी परीक्षा : 63 फीसदी अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
विज्ञापन
हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज से सिविल सर्विस की प्रारंभिक परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यार्थी।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के 32 केंद्रों पर रविवार को यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा हुई। इसमें पहली पाली में 5066 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 8568 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 4997 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 8637 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में 37 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 63 फीसदी गैरहाजिर रहे। डीएम सेल्वा कुमारी जे व अन्य अधिकारियों ने दोनों पालियों में परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
परीक्षा के लिए 13, 634 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज सहित अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया। एडीएम सिटी ने एसपी यातायात के साथ गगन पब्लिक स्कूल सहित अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया। सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा के साथ डीएस इंटर कॉलेज, टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज, नौरंगीलाल सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डिप्टी कलेक्टर मोहम्मद जफर ने ओएलएफ में बने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
सामान्य ज्ञान के सवाल थे आसान
- मैंने परीक्षा में अपना सौ फीसदी दिया है। अब नतीजे का इंतजार होगा। कुल मिलाकर पेपर अच्छा हुआ। - आसिफ अली, अनूपशहर
- सामान्य ज्ञान के सवाल तैयारी के हिसाब से आए थे। राजनीति विज्ञान के सवाल हल करने में थोड़ी दिक्कत हुई। - सुशील कुमार, आंबेडकर नगर
- परीक्षा को लेकर तैयारी की थी। सामान्य ज्ञान के सवाल आसान थे। अब अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार है। - नाहिद सिद्दीकी, अलीगढ़
- भूगोल के सवाल थोड़े मुश्किल थे। सामान्य ज्ञान सहित सभी पेपर अच्छे गए हैं। उसी तरह परिणाम भी अच्छा होगा। - पूजा, मथुरा