फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uproar over poor quality of SS North Hall food

एएमयू : एसएस नाॅर्थ हॉल भोजन की गुणवत्ता ठीक न होने पर हंगामा

Sat, 18 Feb 2023 07:05 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Uproar over poor quality of SS North Hall food
अलीगढ़ मुसिलम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के एसएस नॉर्थ हॉल में छात्रों ने भोजन की गुणवत्ता ठीक न होने के चलते हंगामा काट दिया। छात्रों का आरोप है कि कई दिनों से भोजन की गुणवत्ता गिर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को डायनिंग हॉल में भोजन की गुणवत्ता देखकर छात्रों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने हंगामा करना शुरू दिया। भोजन की गुणवत्ता ठीक करने की मांग करने लगे। इसकी खबर पाते ही प्राेवोस्ट पहुंच गए। उन्होंने छात्रों से बातचीत की। आश्वासन के बाद छात्रों का गुस्सा शांत हो गया। इसी तरह कई महीने पहले सर जियाउद्दीन हॉल में भी भोजन की गुणवत्ता सहित अन्य समस्याओं को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन और हंगामा काटा था।
विज्ञापन


कम हाजिरी पर प्रॉक्टर से मिलने पहुंचे मेडिकल कॉलेज के छात्र
अलीगढ़। कक्षा में कम हाजिरी के चलते कुछ छात्रों के समक्ष परीक्षा में बैठने में समस्या आ सकती है। इसी डर के चलते कुछ मेडिकल कॉलेज के छात्र प्रॉक्टर कार्यालय पर प्रॉक्टर से मिलने पहुंचे। छात्रों ने अपनी समस्या प्रॉक्टर के समक्ष रखी। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली का कहना है कि कुछ छात्र आए थे, जिनसे एक प्रार्थना पत्र लिखकर देने के लिए कहा है। पत्र के आने के बाद न्याय संगत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed