{"_id":"672547c695173e1cb60dccb4","slug":"uproar-over-opening-of-contract-aligarh-news-c-111-1-sali1004-100570-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: शराब के ठेके पर महिलाओं का हंगामा, सुबह जल्दी और देर रात तक खोलने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: शराब के ठेके पर महिलाओं का हंगामा, सुबह जल्दी और देर रात तक खोलने का लगाया आरोप
Sat, 02 Nov 2024 02:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 02 Nov 2024 02:57 AM IST
सार
महिलाओं का आरोप है कि शराब ठेका खोलने के लिए शासन से समय निर्धारित है। लेकिन सेल्समैन सुबह जल्दी और रात में 12 बजे तक ठेका खोलकर शराब की बिक्री कर रहे हैं। सुबह चार बजे ही ठेके पर शराब मिलने लगती है।
विज्ञापन
देशी शराब के ठेेेके पर हंगामा करती महिलाएं
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
गांव सूरजपुर में देर रात तक शराब का ठेका खोलने पर महिलाओं ने हंगामा किया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने महिलाओं को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
महिलाओं का आरोप है कि शराब ठेका खोलने के लिए शासन से समय निर्धारित है। लेकिन सेल्समैन सुबह जल्दी और रात में 12 बजे तक ठेका खोलकर शराब की बिक्री कर रहे हैं। सुबह चार बजे ही ठेके पर शराब मिलने लगती है। इसके लिए सेल्समैन अधिक दाम वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान नीलम रानी ने कहा कि काफी समय से यह समस्या है। एसडीएम गभाना को भी बताया जा चुका है। शराब ठेके को कहीं और स्थानांतरित करने की मांग की गई है।
विज्ञापन