{"_id":"63f0fcd6843020a3eb0235cd","slug":"uproar-over-occupation-of-government-quarters-accused-arrested-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सरकारी क्वार्टर पर कब्जे को लेकर तथराव, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सरकारी क्वार्टर पर कब्जे को लेकर तथराव, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा
Sat, 18 Feb 2023 09:59 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 18 Feb 2023 09:59 PM IST
सार
अलीगढ़ के सिविल लाइंस क्षेत्र की बदरबाग रेलवे कालोनी में सरकारी क्वार्टर पर कब्जे को लेकर पथराव हो गया। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
अलीगढ़ के सिविल लाइंस क्षेत्र की बदरबाग रेलवे कालोनी में पथराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के सिविल लाइंस क्षेत्र की बदरबाग रेलवे कालोनी में शुक्रवार रात दो दबंग पक्षों में सरकारी क्वार्टर पर कब्जे को लेकर झगड़ा हो गया। रात में तो कुछ लोगों की मध्यस्थता पर झगड़ा निपट गया था। मगर सुबह एक पक्ष ने दूसरे पर हमला कर पथराव कर दिया। चूंकि विवाद दो समुदाय के दबंगों से जुड़ा था। इसलिए इलाके के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। खबर पर पहुंची पुलिस ने पथराव के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
बताया गया है कि इलाके में दबंग किस्म के बंटी दीक्षित व सलमान क्वार्टरों पर अवैध कब्जा कर रह रहे हैं। बंटी का सलमान पक्ष से कब्जे की कोशिश से जुड़ा विवाद चल रहा है। इसी विवाद के क्रम में रात दोनों में कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। हालांकि रात में विवाद शांत करा दिया गया। मगर आरोप है कि सलमान ने अपने साथियों संग मिलकर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
इससे कालोनी में माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान बंटी मौके से निकल गया। मौके पर सीओ तृतीय, एसीएम आदि पहुंच गए। मौके से सलमान को पकड़कर शांति भंग में जेल भेजा गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार मामले में बंटी की तलाश जारी है। ये क्वार्टरों पर अवैध कब्जे का विवाद है।
विज्ञापन