फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uproar over molestation of student in SV College

Aligarh News: एसवी कॉलेज में छात्रा के साथ छेड़खानी करने पर हंगामा, पुलिस भी पहुंची

Thu, 24 Oct 2024 04:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 24 Oct 2024 04:27 PM IST
सार

कॉलेज की एक छात्रा के साथ पिछले 18 दिनों से उसी कक्षा का एक छात्र छेड़खानी और अभद्र टिप्पणी कर रहा है। इससे छात्रा परेशान हो गई। उसने इसकी शिकायत तीन दिन पहले प्राचार्य से की। प्राचार्य ने आरोपी छात्र के घर पर नोटिस भेजा, लेकिन उसे किसी ने नहीं लिया।

विज्ञापन
Uproar over molestation of student in SV College
एसवी कॉलेज में छात्रा से छेड़खानी पर विरोध प्रदर्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के एसवी कॉलेज में एक छात्रा के साथ छेड़खानी करने पर 23 अक्तूबर को हंगामा हो गया। आरोपी छात्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य कक्ष का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


कॉलेज की एक छात्रा के साथ पिछले 18 दिनों से उसी कक्षा का एक छात्र छेड़खानी और अभद्र टिप्पणी कर रहा है। इससे छात्रा परेशान हो गई। उसने इसकी शिकायत तीन दिन पहले प्राचार्य से की। प्राचार्य ने आरोपी छात्र के घर पर नोटिस भेजा, लेकिन उसे किसी ने नहीं लिया। इसके बाद उन्होंने कॉलेज के कर्मचारी को भेजकर छात्र के अभिभावक को बुलाया गया। छात्रा को भी प्राचार्य कक्ष में बुलाया गया। छात्रा के अनुसार, छात्र के दोस्तों ने कुछ भी बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी है।
विज्ञापन


इसकी जानकारी जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को हुई तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। प्राचार्य कक्ष का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद आरोपी छात्र को बुला लिया गया। पुलिस ने छात्रा से लिखित में शिकायत ली है। प्राचार्य प्रो. बृजेश कुमार ने कहा कि छात्रा ने छेड़खानी और परेशान करने की शिकायत की थी। छात्र को हिदायत और अनुशासन में रखने के लिए अभिभावकों को बुलाया गया था। पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed