फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uproar in CMO office over oxygen

ऑक्सीजन को लेकर सीएमओ ऑफिस में हंगामा

Sat, 24 Apr 2021 01:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Uproar in CMO office over oxygen
सीएमओ ऑफिस में रेमडीसिवीर इंजेक्शन को लेकर धरने पर बैठे लोग। - फोटो : CITY OFFICE
रेमडेसिविर इंजेक्शन एवं ऑक्सीजन के अनुमति पत्र देने में टाल-मटोल को लेकर लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा के दो विधायकों की मौजूदगी में सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इशाक ने अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई। सीएमओ मूकदर्शक बने रहे। महिलाओं की मौजूदगी में कुछ लोगों ने गाली-गलौज और अभद्रता की।
विज्ञापन

ऑक्सीजन एवं रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर जनपद में हाय-तौबा मची है। भले ही अधिकारी कमी की बात नहीं स्वीकार रहे हैं लेकिन जरूरतमंद लोग ऑक्सीजन एवं रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इशाक की मां की तबियत खराब चल रही है। उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ऑक्सीजन के लिए वह सीएमओ ऑफिस गए थे। इंजेक्शन के लिए वहां काफी संख्या में लोग पहले से ही मौजूद थे और अधिकारियों के टाल-मटोल से आक्रोशित थे। इसमें कुछ महिलाएं भी थीं, जिनके बच्चे और परिजन अस्पताल में भर्ती हैं। उसी समय वहां पर शहर विधायक संजीव राजा एवं कोल विधायक अनिल पाराशर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायकों की मौजूदगी में सीएमओ ऑफिस में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान दूरी एवं मास्क का भी लोगों ने ध्यान नहीं रखा। भीड़ में शामिल एक आदमी गाली-गलौज कर रहा था। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी अपनी कुर्सी से उठकर धीरे से बगल के सभागार में चले गए। विधायक भी वहीं चले गए। हंगामे के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी सहम गए हैं। सीएमओ का फोन नहीं उठ रहा है।
जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। लोगों में गुस्सा है कि इंजेक्शन की पूरी डोज नहीं मिल रही है। अस्पताल से लिखवा कर लाने पर अधिकारी उल्टा सीधा समझा रहे हैं। जनपद में ऑक्सीजन एवं इंजेक्शन की भारी कमी है।
- अज्जू इशाक, पूर्व महानगर अध्यक्ष सपा
- मैं जब पहुंचा, उस समय सीएमओ ऑफिस में कुछ लोग थे। इंजेक्शन नहीं मिलने से आक्रोशित थे। ज्यादा गुस्सा ड्रग इंस्पेक्टर के खिलाफ था। वह गाजियाबाद गए हुए हैं। ऑफिस में सामान्य लोग थे और उनका गुस्सा जायज था।
- संजीव राजा, विधायक
- बेकाबू भीड़ का रूप देखकर ऑफिस के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कार्यालय में सुरक्षा जरूरी हो गई है। यहां पर सुरक्षा का इंतजाम करने के लिए एसएसपी को पत्र लिखने पर विचार किया जा रहा है। सीएमओ अभी एक अस्पताल में गए हैं। उनके आने के बाद इस पर अंतिम रूप से निर्णय लिया जाएगा।

- रोहित सक्सेना, जिला प्रशासनिक अधिकारी, सीएमओ ऑफिस
- सीएमओ कार्यालय पर हंगामा दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन अच्छा काम कर रहा है। उसके कार्य में बाधा डालना उचित नहीं है। जनपद में ऑक्सीजन एवं रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी नहीं होने दी जाएगी। प्राइवेट चिकित्सकों से आग्रह है कि बहुत ज्यादा जरूरत हो तब ही रेमडेसिविर इंजेक्शन लिखें।
- सतीश गौतम, सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed