{"_id":"69b27e1e11908aee4c01aa90","slug":"uproar-at-aligarh-s-tikaram-degree-college-aligarh-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: छात्रा पर धर्म परिवर्तन कर निकाह के लिए दबाव बनाने के तीन आरोपी दबोचे, रिपोर्ट दर्ज, पुलिस कर रही पूछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: छात्रा पर धर्म परिवर्तन कर निकाह के लिए दबाव बनाने के तीन आरोपी दबोचे, रिपोर्ट दर्ज, पुलिस कर रही पूछ
Thu, 12 Mar 2026 02:19 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:19 PM IST
सार
छात्रा टीकाराम कन्या डिग्री कॉलेज में पढ़ाई करती है। आरोप है कि देहलीगेट के शाहजमाल निवासी समीर, जुबेर व गोंडा क्षेत्र के सुमखरा निवासी शाहिद पिछले काफी समय से परेशान कर रहे थे। वे घर से लेकर काॅलेज तक उसका पीछा करते थे। इतना ही नहीं तीनों छात्रा को धर्म परिवर्तन कर समीर से निकाह करने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
टीकाराम डिग्री कॉलेज से पकड़े गए युवक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित टीकाराम कन्या डिग्री कॉलेज परिसर में बृहस्पतिवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप में तीन युवकों को कॉलेज प्रबंधन ने पकड़ लिया। आरोप है कि दूसरे समुदाय से जुड़े तीनों युवक छात्रा पर निकाह करने का दबाव बना रहे थे। घटना के बाद काॅलेज परिसर में काफी देर तक खलबली का माहौल रहा। पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने युवकों पर शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
थाना रोरावर क्षेत्र के खैर रोड इलाके की रहने वाली एक छात्रा टीकाराम कन्या डिग्री कॉलेज में पढ़ाई करती है। आरोप है कि देहलीगेट के शाहजमाल निवासी समीर, जुबेर व गोंडा क्षेत्र के सुमखरा निवासी शाहिद पिछले काफी समय से परेशान कर रहे थे। वे घर से लेकर काॅलेज तक उसका पीछा करते थे। इतना ही नहीं तीनों छात्रा को धर्म परिवर्तन कर समीर से निकाह करने का दबाव बना रहे थे। छात्रा ने इसकी जानकारी अपने चाचा को दे दी। उन्होंने काॅलेज आकर स्टाफ को भी इसकी जानकारी दे दी। बृहस्पतिवार को तीनों युवक छात्रा का पीछा करते हुए उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की नीयत से वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
इसी दौरान मामले की जानकारी कॉलेज परिसर में मौजूद स्टाफ को हो गई। उन्होंने तीनों युवकों को बाइक के साथ दबोच लिया। पूछताछ में तीनों युवकों के दूसरे समुदाय से जुड़े होने पर वहां हंगामा शुरू हो गया। क्वार्सी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा के साथ ही पूर्व मेयर शकुंतला भारती आदि भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने तीनों युवकों पर शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश का आरोप लगाते हुए पुलिस से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने बताया कि छात्रा के चाचा की ओर से तीनों युवकों के खिलाफ दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोप है कि तीनों युवक एक गिरोह बनाकर चलाते हैं। पुलिस तीनों आरोपियों से अभी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
हिंदू लड़कियों को बना रहे निशाना : शकुंतला
पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय के युवक हिंदू लड़कियों को टारगेट बनाकर उनके भविष्य व अस्मिता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यह एक गेम चल रहा है, इनका चैनल बहुत बड़ा है। आरोपियों ने खुद की पहचान छिपाने के लिए हाथ में कलावा बांध रखा था। आरोपी हिंदू बिटिया को तेजाब डालने की धमकी देते थे। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर हिंदू बेटियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे।