फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uproar at Ahilyabai Holkar Jayanti Samaraoh

Aligarh News: अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह में हंगामा, दरोगा के साथ मारपीट; भारी पुलिस बल तैनात

Sun, 31 May 2026 02:35 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 31 May 2026 02:35 PM IST
सार

दरोगा पर हमले की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से तीन-चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने की खबर फैलते ही आयोजन से जुड़े लोग और उनके समर्थक भड़क गए।

विज्ञापन
Uproar at Ahilyabai Holkar Jayanti Samaraoh
अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह में हंगामा - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के सासनी गेट चौराहे पर 31 मई को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती समारोह के दौरान उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब ट्रैक्टर से स्टंट करने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक दरोगा  के साथ मारपीट कर दी। इस झड़प में दरोगा के हाथ में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया, जिसके बाद भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सासनी गेट चौराहे पर अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान कार्यक्रम में शामिल कुछ युवक ट्रैक्टर से स्टंट करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जब सुरक्षा का हवाला देते हुए स्टंटबाज़ी को रोकने का प्रयास किया, तो वहां मौजूद कुछ कार्यकर्ता और युवक पुलिस से उलझ गए। बहस देखते ही देखते इतनी बढ़ गई कि कुछ लोगों ने ड्यूटी पर तैनात दरोगा के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन


तीन-चार कार्यकर्ता हिरासत में, थाने पर हंगामा
दरोगा पर हमले की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से तीन-चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने की खबर फैलते ही आयोजन से जुड़े लोग और उनके समर्थक भड़क गए और उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों ने पुलिस पर मढ़ा लापरवाही का आरोप
दूसरी ओर, कार्यक्रम के संयोजक जवाहरलाल बघेल ने पुलिस प्रशासन पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बनाए रखने में घोर लापरवाही बरती है। पुलिस की इसी सुस्ती और अव्यवस्था के कारण मौके पर हालात बिगड़े और यह पूरा घटनाक्रम हुआ।

मौके पर पहुंचे एसपी सिटी, पुलिस साये में कार्यक्रम जारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी आदित्य बंसल तुरंत भारी पुलिस फोर्स के साथ सासनी गेट चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को संभालते हुए हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ही कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दरोगा के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed