फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UPRNSS Director Dr. Praveen Singh Jadaun came to Aligarh

Aligarh: यूपीआरएनएसएस निदेशक डॉ प्रवीण आए अलीगढ़, बोले-अगले पांच वर्षों में ग्राम पंचायत तक होगा पैक्स का गठन

Sun, 17 Dec 2023 06:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 17 Dec 2023 06:17 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड के निदेशक डॉ प्रवीण सिंह जादौन ने उत्तर प्रदेश के श्रम एवं कर्मकार सन्निर्माण समिति के अध्यक्ष ठा. रघुराज सिंह से भी मुलाकात की। उन्होंने स्टेडियम में खेल विभाग द्वारा  अलीगढ़ में हो रहे निर्माण कार्य का अवलोकन किया । वह अचल ताल स्थित गिलहराज जी हनुमान मंदिर में श्री सीताराम विवाह महोत्सव में राम जी की बारात में भी गए। 

विज्ञापन
UPRNSS Director Dr. Praveen Singh Jadaun came to Aligarh
उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड निदेशक डॉ प्रवीण सिंह जादौन व अन्य - फोटो : स्वयं

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड (यूपीआरएनएसएस) में निदेशक बनने के बाद सहकार भारती के प्रदेश महामंत्री डॉ प्रवीण सिंह जादौन पहली बार अलीगढ़ आए। सर्किट हाऊस पर भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक मनीष चौहान, सहकार भारती के विभाग संयोजक अंशुल राठौर, जिलाध्यक्ष  शैलेंद्र पाल सिंह, महानगरा अध्यक्ष अभिजीत सिंह,  सह संगठन प्रमुख  जनमेश सिंह, जिला महिला प्रमुख माहेश्वरी मिश्रा, सुनील कुमार चौहान, यशवीर सिंह ने स्वागत किया।  

विज्ञापन

विज्ञापन


निदेशक डॉ प्रवीण सिंह जादौन ने उत्तर प्रदेश के श्रम एवं कर्मकार सन्निर्माण समिति के अध्यक्ष ठा. रघुराज सिंह से भी मुलाकात की। उन्होंने स्टेडियम में खेल विभाग द्वारा  अलीगढ़ में हो रहे निर्माण कार्य का अवलोकन किया । वह अचल ताल स्थित गिलहराज जी हनुमान मंदिर में श्री सीताराम विवाह महोत्सव में राम जी की बारात में भी गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक डॉ प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड, लखनऊ एक ऋण मुक्त सहकारी संस्था है। संस्था को शासन द्वारा राजकीय निर्माण एजेन्सी के रूप में अधिकृत है। प्रदेश में 35 निर्माण प्रखण्डों के माध्यम से उच्च गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ निर्माण कार्य सम्पादित किए जा रहे है। अलीगढ़ में खेल विभाग द्वारा 60 बेड का छात्रावास का तैयार किया जा रहा है। 


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहकारिता मंत्रालय का गठन कर लघु एवम् सीमांत किसानों को कई प्रकार के व्यवसायों से जोड़ा है। पीएम मोदी ने पैक्स को बहुउद्देशीय बनाकर सहकारिता के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में मजबूत कदम उठाया है। यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ व सहकारिता मंत्री जे पी सिंह राठौर के नेतृत्व में सहकारिता के क्षेत्र में विगत दिनों  सदस्यता अभियान द्वारा नए लोगों को जोड़ा गया।  

डा प्रवीण सिंह जादौन ने बताया कि इस साल के बजट में अगले पांच वर्षों में 2 लाख प्राथमिक कृषि ऋण सोसायटी यानी पैक्स बनाने और हर पंचायत में एक बहुउद्देशीय पैक्स बनाने का प्रावधान किया गया है। पिछले महीने सहकारिता मंत्रालय ने पैक्स को सामान्य सेवा केंद्र के रूप में कार्य करने में सक्षम बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक और आईटी मंत्रालय, नाबार्ड और सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के साथ एक समझौता हुआ है जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को  बल मिलेगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed