{"_id":"65b0b2b9ad067ff47f02ceb9","slug":"uppsc-pcs-exam-2023-aligarh-news-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPSC PCS exam 2023: अलीगढ़ के तीन लालों ने किया कमाल, ऐसे पास की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPSC PCS exam 2023: अलीगढ़ के तीन लालों ने किया कमाल, ऐसे पास की परीक्षा
Wed, 24 Jan 2024 12:18 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 24 Jan 2024 12:18 PM IST
सार
यूपीपीएससी पीसीएस 2023 का रिजल्ट घोषित हो गया है। जवां के गांव पोहिना निवासी और यूपी रोडवेज में डिपो प्रभारी राम किशन शर्मा के बेटे राजीव पचौरी ने पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्हें डिप्टी जेलर पद मिला है।
विज्ञापन
डिप्टी जेलर बने राजीव पचौरी अपने पिता राम किशन शर्मा के साथ
- फोटो : स्वयं
विस्तार
पीसीएस परीक्षा 2023 में अलीगढ़ के तीन लालों ने कमाल कर दिखाया है। 23 जनवरी को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। प्रारंभिक परीक्षा 14 मई 2023 को हुई थी।
विज्ञापन
जवां के गांव पोहिना निवासी और यूपी रोडवेज में डिपो प्रभारी राम किशन शर्मा के बेटे राजीव पचौरी ने पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्हें डिप्टी जेलर पद मिला है। राजीव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने ताऊ वेद प्रकाश शर्मा को दिया है।
विज्ञापन
मालवीय पुस्तकालय में सिविल सर्विस मार्गदर्शिका में तैयारी करने वाले अकबरपुर के सचिन सिंह और कौशल कुमार को भी पीसीएस की परीक्षा में सफलता मिली है। मार्गदर्शिका की देखरेख करने वाले रिंकू सहयोगी ने बताया कि इनके अलावा और भी अभ्यर्थी हैं, जिन्हें सफलता मिली है।
विज्ञापन