{"_id":"61955b32810443293c48d0f6","slug":"up-vidhan-sabha-election-city-office-news-ali2784065170","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः चुनाव में होगी ‘त्रिदेव’ की विशेष भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः चुनाव में होगी ‘त्रिदेव’ की विशेष भूमिका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर भाजपा के प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में ‘त्रिदेव’ की विशेष भूमिका होगी। प्रमोद गुप्ता बुधवार को बारहद्वारी स्थित भाजपा कार्यालय में मंडलों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कार्यकर्ताओं की कम उपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। ‘त्रिदेव’ शब्द को स्पष्ट करते हुए कहा कि पार्टी ने बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी एवं बीएलए 2 को त्रिदेव नाम दिया है। विधान सभा चुनाव में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने मंडल अध्यक्षों को बूथ की ग्रेडिंग करने का सुझाव दिया। कहा कि वोट बढ़ाने की अंतिम तिथि 27 नवंबर है।
उसके बाद एक भी वोट नहीं बढ़ाया जा सकेगा। इसलिए पूरी गंभीरता से संगठन स्तर पर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि जल्दी ही बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन होने वाला है, जिसमें बूथ अध्यक्षों को एक बैच दिया जाएगा। बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने भी संबोधित किया। संचालन महामंत्री वैभव गौतम ने किया। इस मौके पर यतेंद्र वार्ष्णेय, जीतेंद्र जीतू, सुधा सिंह, सुरेश शर्मा, मनोज शर्मा, सुभाष गुप्ता सुभानु, हिमांशु शर्मा आदि मौजूद थे।