फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP Vidhan sabha Election 2022

अलीगढ़ः सपा-भाजपा के लिफाफे बंद...बसपा-कांग्रेस-रालोद में मुहर लगना बाकी

Mon, 10 Jan 2022 12:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
UP Vidhan sabha Election 2022
कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
सियासी धुरंधर तैयार हैं। बस पार्टियों की घोषणा का इंतजार है। चूंकि चुनाव पहले चरण में होना है और 14 से उसके लिए नामांकन भी होना है। इसलिए सभी की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। इसी क्रम में सियासी दलों में सरगर्मियों तेज हैं। अपने जिले को लेकर मिल रही खबरों पर गौर करें तो बसपा, कांग्रेस व रालोद में टिकटों का बंटवारा तय हो गया है। बस उस पर अंतिम मुहर लगना बाकी है। हां, सबसे देरी सपा-भाजपा में होने की उम्मीद है। उनके दावेदारों के नामों के पैनल लखनऊ में लिफाफे में बंद हैं। उन पर पार्टी हाईकमान मुकम्मल मंथन के बाद ही कोई निर्णय लेगी। उम्मीद है सपा में पहले घोषणा होगी। भाजपा में सबसे देरी होगी।
विज्ञापन

भाजपा:-पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले की सात सीटों में से एक अतरौली को छोड़ दें तो सभी पर मौजूदा विधायकों सहित तीन-तीन, चार-चार नामों का पैनल जिले से क्षेत्र व प्रदेश को पहुंच गया है। हां, इनमें एससी आरक्षित खैर व इगलास पर जरूर मौजूदा विधायकों के अलावा अन्य कोई मजबूत नाम न होना भी पार्टी के लिए मंथन का विषय है। अगर पार्टी विकल्प पर विचार करे तो मजबूत नाम सामने कौन होगा? बाकी शहर, कोल, छर्रा, बरौली पर पैनल की तस्वीर साफ है।
विज्ञापन

सपा-रालोद:-पार्टी सूत्रों से अब तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार जिले की चार या पांच सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ने की तैयारी में है। इनमें शहर, कोल, छर्रा व अतरौली शामिल हैं। हालांकि, बरौली को लेकर तस्वीर स्पष्ट नहीं है। यह सीट सपा के खाते में रहेगी या रालोद के है। बाकी खैर व इगलास को रालोद के खाते में देने की तैयारी है। सपा की चार या पांच सीटों पर पैनल हाईकमान को बंद लिफाफे में पहुंच गया है। सब ठीक रहा तो तीन से चार दिन यानि 14 जनवरी तक घोषणा होने के संकेत हैं। वहीं रालोद में नाम लगभग फाइनल हैं। सीटों पर घोषणा बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस:-सूत्रों के अनुसार जिले की साल सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही कांग्रेस में आज लखनऊ में हुई बैठक में एक-एक नाम पर लगभग मुहर लग गई है। इन नामों पर अब केंद्र नेतृत्व की अनुमति लेनी है और अगले एक या दो दिन में इस सूची को सार्वजनिक कर दिया जाएगा। इनमें कुछ नए चेहरे व युवा चेहरे शामिल किए जाने के संकेत मिल रहे हैं।
बसपा:-सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले की सातों सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ने जा रही है। सातों नाम लगभग फाइनल हैं। रविवार को लखनऊ में पार्टी सुप्रीमो ने सभी जिलाध्यक्षों व पदाधिकारियों संग बैठक कर नामों पर अंतिम विमर्श कर लिया है। एक-दो दिन में नाम घोषित कर दिए जाएंगे। हालांकि छर्रा व बरौली पहले से घोषित हैं। बाकी पांच सीटों पर भी नाम फाइनल कर दिए गए हैं। इन पांचों में से चार सीटों पर नए चेहरे सामने हैं, जबकि एक पर पुराने चेहरे पर दाव खेलने की तैयारी हो सकती है।
-कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने विधायकों को जिताने के लिए पूरी तरह से तैयारी कर ली है। जैसे ही शीर्ष नेतृत्व से प्रत्याशी घोषित होंगे, वैसे ही उनका प्रचार-प्रसार शुरू हो जाएगा। संभावित प्रत्याशी लखनऊ में हैं, जो टिकट का इंतजार कर रहे हैं।-गिरीश यादव, जिलाध्यक्ष सपा
चुनाव की तैयारी पूरी है। बस, इंतजार केवल प्रत्याशियों के नामों की है। प्रत्याशियों के नाम घोषित होते ही प्रचार-प्रसार शुरू हो जाएगा। फिलहाल, जिला कार्यकारिणी पार्टी का प्रचार-प्रसार कर रही है। विधानसभा खैर, इगलास व बरौली पर पार्टी की नजर है।-कालीचरन सिंह, जिलाध्यक्ष, रालोद
लखनऊ में पार्टी द्वारा चुनावों की रणनीति और प्रचार प्रसार को लेकर बैठक बुलाई गई थी। हमारे कार्यकर्ता पार्टी के प्रचार में पहले से ही लगे हुये हैं। छर्रा और बरौली के प्रत्याशी पहले से ही घोषित हैं। एक दो दिन में बाकी विधानसभाओं के भी प्रत्याशी घोषित कर दिये जायेंगे। प्रदेश में दमदारी से बहनजी की सरकार बनेगी।-रतन दीप सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष
हमारी पार्टी में नामों पर मुहर लग चुकी है। उम्मीद है कि एक दो दिन में नाम घोषित कर दिए जाएंगे। हम मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। सरकार की नाकामियों के सहारे हम जनता के बीच जा रहे हैं और प्रत्याशियों के साथ जाएंगे।-संतोष सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष
हमारे संभावित दावेदारों के नाम हाईकमान तक पहुंच गए हैं। एक दो दिन में प्रदेश कमेटी की बैठक में उन नामों पर विचार होगा। उसके बाद केंद्रीय कमेटी के समक्ष नामों का पैनल पहुंचेगा। इस तरह उम्मीद है कि 14-15 जनवरी तक प्रत्याशी घोषित होंगे।-ऋषिपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष

सभी दल वर्चुअल प्रचार की तैयारियों में जुटे
आयोग के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए सभी दलों ने वर्चुअल प्रचार की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा का दावा है कि वह पहले से तैयार है। बसपा की बैठक में भी आज बूथ स्तर तक वर्चुअल प्रचार व सोशल मीडिया पर प्रचार का जोर दिया गया है। इसी तरह सपा में भी वर्चुअल प्रचार के लिए लोगों को तैयार किया जा रहा है। कांग्रेस भी इस तरह की तैयारी कर चुकी है और नए लोग जोड़े जा रहे हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषि पाल सिंह

भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषि पाल सिंह- फोटो : CITY OFFICE

रालोद जिलाध्यक्ष चौ.कालीचरण सिंह

रालोद जिलाध्यक्ष चौ.कालीचरण सिंह- फोटो : CITY OFFICE

सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव।

सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed