फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP team became national champion in roller derby

गोल्ड जीता: रोलर डर्बी में यूपी की टीम बनी नेशनल चैंपियन, 15 खिलाड़ियों में से चार खिलाड़ी अलीगढ़ की

Mon, 20 Dec 2021 06:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 20 Dec 2021 06:34 PM IST
सार

प्रतियोगिता भारतीय रोलर स्केटिंग महासंघ (आरएसएफआई) के द्वारा आयोजित कराई गई थी। मोहाली के धेलपुर रिंक पर हुए फाइनल मुकाबले में यूपी की टीम ने महाराष्ट्र को हरा दिया। 
 

विज्ञापन
UP team became national champion in roller derby
यूपी की टीम बनी नेशनल चैंपियन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मोहाली में आयोजित हुई 59 वीं राष्ट्रीय रोलर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता की रोलर डर्बी इवेंट में पहली बार उत्तर प्रदेश की जूनियर महिला टीम ने गोल्ड मेडल जीत कर इतिहास रच दिया है। इस टीम में चार खिलाड़ी अलीगढ़ की हैं और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की छात्राएं हैं। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता भारतीय रोलर स्केटिंग महासंघ (आरएसएफआई) के द्वारा आयोजित कराई गई थी। मोहाली के धेलपुर रिंक पर हुए फाइनल मुकाबले में यूपी की टीम ने महाराष्ट्र को हरा दिया। 
विज्ञापन


इससे पहले पिछले वर्ष चंडीगढ़ में आयोजित हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने कांस्य पदक जीता था। 15 सदस्यीय टीम में तंजीला खान (कैप्टन), वैष्नवी शर्मा (वाइस कैप्टन), गीतिका शर्मा, जुनैरिया अंबर, नूरीन अली निजामी, कशिश, प्रांचल शर्मा, प्राची शर्मा, कुहू राठौर, सुहानी, लवन्या, तनुश्री, अदिति और अदविका शामिल हैं। इसमें तंजीला खान, गीतिका शर्मा, जुनैरिया अंबर और नूरीन अली निजामी अलीगढ़ की हैं। टीम के कोच जहीर, संदीप भटनागर और शुभम राठौर, आरएसएफआई के अलीगढ़ के कोअर्डिनेटर आजम मीर ने विजेता टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed