{"_id":"6616f03b1ba7ff91d30ffdc4","slug":"up-haryana-administration-united-to-stop-liquor-smuggling-in-elections-khar-news-c-2-1-ali1010-367832-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: चुनाव में शराब तस्करी रोकने पर एकजुट हुआ यूपी-हरियाणा प्रशासन, उठाए ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: चुनाव में शराब तस्करी रोकने पर एकजुट हुआ यूपी-हरियाणा प्रशासन, उठाए ये कदम
Thu, 11 Apr 2024 01:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 11 Apr 2024 01:32 AM IST
सार
पलवल के चांदहाट में अलीगढ़ और पलवल के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक में तय हुआ कि पूरी सीमा पर दोनों जिलों की संयुक्त चेकिंग रहेगी। पूरी सीमा पर मोबाइल टीम लगातार गश्त करेगी।
विज्ञापन
शराब
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव में शराब की तस्करी रोकने के लिए यूपी और हरियाणा का पुलिस-प्रशासन एकजुट हुआ है। 10 अप्रैल को पलवल के चांदहाट में अलीगढ़ और पलवल के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक में तय हुआ कि पूरी सीमा पर दोनों जिलों की संयुक्त चेकिंग रहेगी। पूरी सीमा पर मोबाइल टीम लगातार गश्त करेगी।
विज्ञापन
इस बैठक में अलीगढ़ से एसडीएम खैर दिग्विजय सिंह, सीओ राजीव द्विवेदी, जिला आबकारी अधिकारी सतीश चंद्र, आबकारी निरीक्षक नगेंद्र सिंह, टप्पल इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह, कुलदीप सिंह, कुलदीप मिश्रा, नरेंद्र कुमार सोनकर शामिल थे। वहीं एसडीएम पलवल नरेंद्र कुमार, एसडीएम होडल रणवीर सिंह, सीओ पलवल दिनेश कुमार, एसएचओ चांदहट बलवीर सिंह, आरके मिश्रा, राजकुमार हरियाणा की ओर से बैठक में मौजूद थे।
विज्ञापन
तय हुआ कि दोनों जिलों की सीमा और यमुना नदी के किनारे गश्त करते हुए गांवों में अवैध शराब की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाएगा।