फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   up government BJP MP and MLA clash with District Magistrate in Aligarh

योगी सरकार के चार साल: अलीगढ़ में जिला अधिकारी से भाजपा सांसद व विधायकों की नोकझोंक

Fri, 19 Mar 2021 01:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़/बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़/बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 19 Mar 2021 01:22 PM IST
विज्ञापन
up government BJP MP and MLA clash with District Magistrate in Aligarh
अलीगढ़ में योगी सरकार के चार साल पूरे होने पर कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के चार साल पूरे हो गए हैं। शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने सरकार ने इस मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया और सरकार के कामकाज की जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सरकार के चार साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को शामिल करते हुए 'विकास पुस्तिका' भी जारी की। 
विज्ञापन


वहीं, अलीगढ़ में प्रदेश की योगी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर कृष्णानजली सभागार में चल रहे मुख्यमंत्री के लाइव संबोधन कार्यक्रम में भाजपा के सांसद और विधायक मंच से उतरकर दर्शक दीर्घा में बैठ गए। भाजपा सांसद व समस्त विधायकों ने मंच पर जनप्रतिनिधियों के बैठने के लिए स्थान नहीं होने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


जिला अधिकारी से भाजपा सांसद और विधायकों की जमकर नोकझोंक हुई। आपको बता दें कि जिला अधिकारी और भाजपा सांसद विधायकों के बीच तनातनी के पहले भी कई बार मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली: यूपीसीबी चेयरमैन तेजवीर सिंह ने विकास पुस्तिका का किया विमोचन
वहीं, बरेली में भी प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर शुक्रवार को संजय कम्युनिटी हाल में आयोजित कार्यक्रम में यूपीसीबी चेयरमैन तेजवीर सिंह ने विकास पुस्तिका का विमोचन किया।


उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला ।कार्यक्रम में विधायक डॉक्टर के सी वर्मा,शहर  विधायक अरुण कुमार,छत्रपाल सिंह ,केसर सिंह गंगवार,मेयर उमेश गौतम,मंडलायुक्त आर रमेश ,डीएम नितीश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर विकास प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed