फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP: Four accused arrested for alleged gang rape Dalit girl in Hathras

यूपी : हाथरस में युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले के चारों आरोपी गिरफ्तार

Sat, 26 Sep 2020 09:02 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 26 Sep 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
UP: Four accused arrested for alleged gang rape Dalit girl in Hathras
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हाल ही में 19 वर्षीय एक युवती से हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हाथरस के पुलिस अधीक्षक विक्रांतवीर ने शनिवार को बताया कि यह घटना 14 सितंबर को चंदपा पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पीड़िता ने मजिस्ट्रेट को दिए अपने बयान में कहा था कि चार युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसका गला घोंटने की कोशिश की, जिसमें पीड़िता की जीभ कट गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पीड़िता ने चारों आरोपियों की पहचान संदीप, रामू, लवकुश और रवि के रूप में की थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संदीप को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में रामू और लवकुश को गिरफ्तार किया गया और  शनिवार को चौथे आरोपी रवि को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मुकदमा त्वरित अदालत में चलाया जाएगा। पीड़िता को घटना के दूसरे दिन अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वह वेंटिलेटर पर है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जाती है ।


इस बीच अलीगढ़ में कांग्रेस के नेता श्यौराज जीवन ने आरोप लगाया कि हाथरस पुलिस ने इस घटना की जांच में लापरवाही बरती है। उन्होंने पीड़िता के परिजनों को सुरक्षा प्रदान करने और 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की सरकार से मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed