{"_id":"6211e594b8ae747cda14fa70","slug":"up-election-phase-3rd-people-boycott-voting-in-bhim-nagariya-village-hathras-and-some-other-places-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 3rd Phase: हाथरस में लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया, बोले- सड़क नहीं तो वोट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 3rd Phase: हाथरस में लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया, बोले- सड़क नहीं तो वोट नहीं
Sun, 20 Feb 2022 12:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:47 PM IST
सार
हाथरस विधानसभा क्षेत्र के गांव भीम नगरिया में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। कहा कि अगर रोड नहीं बनेगी तो वोट भी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
up election 2022 - हाथरस में चुनाव बहिष्कार कर नारेबाजी करते हुए ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में रविवार को तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर चुनाव हो रहा है। कई दिग्गज नेताओं सहित बड़ी संख्या में आमजन अपने मत का इस्तेमाल करने के लिए पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं। इसी बीच हाथरस विधानसभा क्षेत्र के गांव भीम नगरिया में लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण न होने के विरोध में यह फैसला लिया है। लोगों ने कहा कि अगर गांव में सड़क नहीं बनेगी तो वे वोट भी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वे अपनी समस्या प्रशासन और विभाग के सामने उजागर करते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी परेशानी को हल नहीं किया गया। इसी से नाराज होकर सभी ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया है। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ में भी मतदान का बहिष्कार
वहीं, सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव नगला बिहारी के लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। लोगों का कहना है कि जलभराव और गंदगी के विरोध के चलते ये निर्णय लिया है। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
प्रदेश में तीसरे फेज में 59 सीटों पर कुल 627 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है। राज्य में तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा जिलों में मतदान हो रहा है। यूपी विधानसभा चुनाव सात चरण में पूरे होंगे। मतदान की गिनती दस मार्च को होनी है।