फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP Election 2022 aligarh iglas tehsil navalpur villagers boycott voting read the reason

UP Election 2022: विकास ने होने पर अलीगढ़ के नबलपुर में ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार

Thu, 10 Feb 2022 11:13 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ (इगलास)
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ (इगलास) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 10 Feb 2022 11:13 AM IST
सार

इगलास के इस गांव में बिजली तो है लेकिन स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं। सभी के यहां शौचालय भी नहीं बने हैं। 2019 में भी ग्रामीणों ने विधानसभा उपचुनाव का बहिष्कार किया था। सीडीओ व कुछ नेताओं के आश्वासन पर वोट डाले लेकिन विकास के नाम पर नतीजा ढाक के तीन पात रहा।

विज्ञापन
UP Election 2022 aligarh iglas tehsil navalpur villagers boycott voting read the reason
इगलास के गांव नबलपुर में ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आज प्रथम चरण के मतदान डाले जा रहे हैं। इसी चरण में अलीगढ़ जिले की सभी सीटों पर भी मतदान जारी है। हालांकि इस बीच अलीगढ़ की इगलास तहसील के गांव नबलपुर में ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। गांव नबलपुर जिला मुख्यालय से 20 किमी. दूर ग्राम पंचायत मनोहरपुर का मजरा मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।

विज्ञापन


कितनी पंचवर्षीय योजनाएं बदलीं लेकिन नहीं बदली तो सिर्फ गांव के विकास की तस्वीर। करीब 600 लोगों की जनसंख्या वाले इस गांव में विकास धरातल से कोसों दूर है। ग्रामीण विस चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। बूथ पर 10:30 बजे तक सिर्फ गांव गंज के 13 वोट पड़े हैं।
विज्ञापन


गांव नबलपुर में पहुंचते ही दगरे जैसे हालात हैं, यहां जलभराव की स्थित बनी रहती है। ग्रामीणों को जलभराव से होकर निकलना पड़ता है। अंदर गांव में पुराने खड़ंजे ही लगे हुए हैं। सिर्फ एक गली इंटरलॉक कराई गई है। पक्की नालियां न होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी रास्ते में हिलोरे मारता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में बिजली तो है लेकिन स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं। सभी के यहां शौचालय भी नहीं बने हैं। 2019 में भी ग्रामीणों ने विधानसभा उपचुनाव का बहिष्कार किया था। सीडीओ व कुछ नेताओं के आश्वासन पर वोट डाले लेकिन विकास के नाम पर नतीजा ढाक के तीन पात रहा।


अब पुनः ग्रामीण विस चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। बूथ पर 10:30 बजे तक सिर्फ गांव गंज के 13 वोट पड़े हैं। नबलपुर के ग्रामीणों ने अभी तक एक भी वोट नहीं डाला है। ग्रामीणों का कहना है कि उच्चाधिकारियों द्वारा लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही वोट डालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed