{"_id":"5d832cba8ebc3e93aa1921d1","slug":"up-dgp-op-singh-reaches-amu-to-inaugurate-hostel-and-attend-seminar","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू कार्यक्रम में शामिल हुए डीजीपी ओपी सिंह, बोले- युवा समाज में रोल मॉडल बनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू कार्यक्रम में शामिल हुए डीजीपी ओपी सिंह, बोले- युवा समाज में रोल मॉडल बनें
Thu, 19 Sep 2019 12:52 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 19 Sep 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
एएमयू पहुंचे डीजीपी ओपी सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह गुरुवार दोपहर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अजीजुल निशा हॉस्टल का उद्घाटन करने पहुंचे। होस्टल के उद्घाटन के बाद डीजीपी 'रोल ऑफ यूथ इन नेशन बिल्डिंग' विषय पर आयोजित एक सेमिनार में बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारा देश युवाओं का देश है। अगले साल भारत का हर तीसरा व्यक्ति युवा होगा। युवा समाज में रोल मॉडल बनें। उन्होंने कहा कि पुलिस को स्पष्ट निर्देश दे दिया गया है किसी भी नागरिक के साथ दुर्व्यवहार नहीं करें।
विज्ञापन
इससे पूर्व पुलिस महानिदेशक ने छात्राओं के लिए नवनिर्मित बेगम अजीजुन निशा हॉल के नए ब्लॉक का उद्घाटन किया। पुलिस महानिदेशक ऐतिहासिक मौलाना आजाद लाइब्रेरी और सर सैयद हाउस भी गए।
विज्ञापन
सेमिनार का आयोजन जेएन मेडिकल कालेज ऑडिटोरियम में किया गया। विश्वविद्यालय में उनके स्वागत के लिए एएमयू के वीसी तारीक मंसूर, रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद, एडीजी जोन अजय आंनद, डीआईजी डॉ. प्रतिन्दिर सिंह, एसएसपी आकाश कुलहरि मौजूद रहें।