फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP CM Yogi Adityanath visit to Aligarh Khair

खैर में सीएम योगी बोले: सपा-कांग्रेस को जब मौका मिलेगा वह दंगा कराएंगे; इनके अंदर जिन्ना की आत्मा घुस गई

Wed, 28 Aug 2024 02:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 28 Aug 2024 02:23 PM IST
सार

सीएम योगी सोमना रोड स्थित गुरूकुल पब्लिक स्कूल में पहुंचे। उन्होंने रोजगार मेला, लोन वितरण, टैबलेट व स्मार्ट फोन का वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए सपा-कांग्रेस पर हमला बोला।

विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath visit to Aligarh Khair
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज अलीगढ़ के खैर में पहुंचे। यहां सोमना रोड स्थित गुरूकुल पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम स्थल पर रोजगार मेले का उद्घाटन किया। साथ ही लोन वितरण, टैबलेट व स्मार्ट फोन का वितरण भी किया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं हो सकता, विकास के साथ रोजगार चाहिए, इन सबके लिए सुशासन चाहिए। आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में आगे बढ़ रहा है, सरकार जनता के दरवाजे पर रोजगार देने पहुंच रही है, जिसकी जितनी क्षमता है उसे उसके अनुसार रोजगार दिया जा रहा है।
विज्ञापन


आजादी के बाद देश में विकास खिसकने के साथ भेदभाव चल रहा था। लेकिन डबल इंजन की भाजपा सरकार के कार्यकाल में कोई भेदभाव नहीं हो रहा। लेकिन किसी ने अराजकता करने, बहन बेटियों की अस्मत से खिलवाड़ करने की  कोशिश की तो उसके साथ कोई रहम नहीं किया जाएगा, उसका रास्ता यमराज के पास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने राष्ट्र नायकों का अपमान किया है। भाजपा राष्ट्रनायकों को सम्मान देने का काम कर रही है। अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय सहित सहारनपुर, आजमगढ़ शिक्षण संस्थान इसका उदाहरण हैं। कांग्रेस जब सत्ता में थी तो सिर्फ एक ही परिवार के बारे में सोचते थे।

कांग्रेस ओर सपा में जिन्ना की आत्मा घुस गई है, जिन्ना ने देश को बांटने का काम किया था, सपा-कांग्रेस समाज को धर्म जाति के नाम पर बांटने और तोड़ने का कार्य कर रहे हैं। लेकिन मोदी के नेतृत्व में इनके मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया जाएगा।
Trending Videos

अयोध्या में सपा पदाधिकारी के द्वारा बेटी के साथ घटना घटित हुई।  विपक्षियों के अंदर जिन्ना की आत्मा घुस गई है। यूपी को सपा ने दंगा प्रसाद बना दिया था, अब ऐसा नहीं है। हम सुरक्षा सबको देंगे। माफिया की जमीनों पर गरीबों के लिए आवास बनाए गए हैं।
अन्नप्रशान

500 खिलाड़ियों को नौकरी दे चुके हैं। विपक्षियों पर सीएम योगी ने कहा कि जिन्होंने अपने समय में काई कार्य नहीं किए कारनामे किए, बेटी के साथ कुछ होता तो वह कहते थे कि बच्चे हैं गलती कर ही जाते हैं। उन्होंने कहा अब यूपी सुरक्षित हाथों में है। यूपी देश के अग्रणी प्रदेशों में है। यूपी के विकास की रफ्तार को थमने मत दीजिए। सपा-कांग्रेस को जब भी अवसर मिलेगा यह दंगा कराएंगे। देश में विकास में बाधक तत्वों को आगे नहीं बढ़ने देना है। 

सीएम योगी ने कहा कि युवा तकनीकि रूप से सक्षम बनिए। विकास में कोई क्षेत्र पिछड़ने नहीं पाएगा। योगी ने जय, जय श्रीराम के साथ अपना संबोधन खत्म किया।



 

इससे पहले, मुख्यमंत्री योगी ने दो बच्चों को अन्नप्राशन कराया। उसके बाद अलीगढ़ के लिए बटन दबाकर योजनाओं का लोकार्पण किया। सीएम योगी ने लाभार्थियों के लिए लोन और छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed