फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP CM Yogi Adityanath public meeting in Khair

उपचुनाव: सीएम योगी की जनसभा आज, सुबह 8 बजे से खैर में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Sat, 09 Nov 2024 01:10 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 09 Nov 2024 01:10 AM IST
सार

यूपी सीएम योगी खैर में जनसभा के माध्यम से भाजपा के प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर के लिए वोट मांगेंगे। जनसभा को देखते हुए रूट डायवर्ट किया गया है।

विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath public meeting in Khair
योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कस्बा खैर में कोतवाली के सामने मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री आईटीएम कॉलेज करसुआ में बने हेलीपैड पर उतरकर अलीगढ़-खैर मार्ग से जनसभा स्थल पर पहुंचेगे। 

विज्ञापन


एसपी यातायात मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि जनसभा को लेकर यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने लोगों से इस दाैरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है। 

विज्ञापन

डायवर्जन

सुबह 08. 00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक 
(कार्यक्रम में सम्मलित होने वाले वाहनों को छोड़कर )

- टप्पल चेंजर यमुना एक्सप्रेसवे से खैर की तरफ आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन एक्सप्रेसवे होकर गंतव्य को जाएंगे। 
- जट्टारी-गौमत से खैर की तरफ आने वाले सभी प्रकार के चार पहिया, भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन गौमत चौराहा से ही डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। 
- सोमना मोड़-गभाना (एनएच-34) से खैर की ओर आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन सोमना मोड़-गभाना से ही डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। 
- कस्बा गोंडा से खैर की तरफ आने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन कस्बा गोंडा से ही डायवर्ट होंगे। 
- सभी प्रकार के चार पहिया वाहन नहर पुल से सभा स्थल की ओर नहीं आ-जा सकेंगे। यह वाहन नहर पुल से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- खेरेश्वर चौराहा से खैर-जट्टारी की तरफ जाने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। खेरेश्वर चौराहा से ही डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। 
- सोमना तिराहा कस्बा खैर से कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। 
- कस्बा खैर मिनी बाईपास तिराहा से कार्यक्रम स्थल ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।  

वीआईपी के भ्रमण के समय यातायात व्यवस्था
- खेरेश्वर चौराहा से आईटीएम कॉलेज करसुआ बैरियर बी-02 से सभी प्रकार के वाहन कार्यक्रम स्थल खैर की ओर प्रतिबंधित रहेंगे।
- गौमत-सोमना मोड़ खैर से कार्यक्रम स्थल तहसील तिराहा की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। 
- गोंडा नहर पुल से कार्यक्रम स्थल तहसील तिराहा की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। 
- कार्यक्रम स्थल से आईटीएम कॉलेज करसुआ की तरफ से आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed