फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP : Chief Minister Yogi Adityanath in Aligarh today

Aligarh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अलीगढ़ में, सीएम देंगे सफाई मशीनों की सौगात

Fri, 25 Nov 2022 04:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 25 Nov 2022 04:33 AM IST
सार

Aligarh : योगी लखनऊ से राजकीय हैलीकॉप्टर से सीधे नुमाइश मैदान स्थित आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे। यहां से कार्यक्रम में शामिल होने के बाद फिरोजाबाद के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे लखनऊ से रवाना होंगे और दोपहर 1.05 बजे नुमाइश मैदान हेलीपैड स्थत पर उतरेंगे।

विज्ञापन
UP : Chief Minister Yogi Adityanath in Aligarh today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अलीगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वह लखनऊ से राजकीय हैलीकॉप्टर से सीधे नुमाइश मैदान स्थित आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे। यहां से कार्यक्रम में शामिल होने के बाद फिरोजाबाद के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे लखनऊ से रवाना होंगे और दोपहर 1.05 बजे नुमाइश मैदान हेलीपैड स्थत पर उतरेंगे। 1.15 बजे मंच पर पहुंचने के बाद प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। 

विज्ञापन


सीएम योगी दोपहर 2.45 बजे तक मंच पर रहेंगे और इसके बाद 2.55 बजे यहां से फिरोजाबाद के लिए रवाना होंगे। यह जानकारी देते हुए एडीएम सिटी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि उनके आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री देंगे सफाई की मशीनों की सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को शहर की सफाई व्यवस्था के लिए 10.75 करोड़ रुपये की मशीनों को हरी झंडी दिखाएंगे। नगर आयुक्त अमित आसेरी ने अपर नगर आयुक्त राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में नुमाइश मैदान पहुंच कर इन मशीनों के लोकार्पण को लेकर अधीनस्थों के दायित्व निर्धारित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम द्वारा ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के लिए 10.75 करोड़ रुपये से अलग अलग मशीनें खरीदी गई हैं। जिसमें डोर-टू-डोर कूड़ा कलैक्शन के लिए 113 टाटा एस वाहन, मुख्य मार्गों की सफाई के लिए 2 रोड स्वीपिंग मशीन, कलेक्शन के लिए 2 रिफ्यूज कॉम्पेक्टर, सीएडडी वेस्ट कलेक्शन एवं कूड़ा उठान के कार्य के लिए 4 बेक्होलोडर (जेसीबी) खरीदी जाएंगी।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा कि मुख्यमंत्री सफाई उपकरणों को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। इससे सफाई व्यवस्था को बल मिलेगा। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त राजेश कुमार यादव, उप नगर आयुक्त राजकिशोर प्रसाद, सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


इनकी भी कर सकते हैं घोषणा
मुख्यमंत्री ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना, नए सिरे से साथा चीनी मिल की स्थापना, क्वार्सी चौराहा, एटा चुंगी, सारसौल एवं सासनीगेट पर प्रस्तावित फ्लाई ओवर निर्माण एवं रिंग रोड, खैर बाईपास के निर्माण की घोषणा कर सकते हैं। इसके अलावा जिले की छठवीं तहसील के रूप में अकराबाद के नाम की घोषणा करने के साथ ही कई करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी दे सकते हैं। निकाय चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के इस दौरे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed