फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP Budget 2021-22

मुख्यमंत्री सक्षम सुपोषण योजना से कुपोषित बच्चे होंगे सेहतमंद

Tue, 23 Feb 2021 02:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
UP Budget 2021-22
कौशल कुमार ओझा
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार के 2021-22 के प्रस्तावित बजट में मुख्यमंत्री सक्षम सुपोषण योजना शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से कुपोषित बच्चों एवं एनीमिया ग्रस्त किशोरियों को अतिरिक्त पोषण प्रदान कर सेहतमंद बनाना है। योजना के लिए 100 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। अलीगढ़ जनपद में 7032 बच्चे अतिकुपोषित हैं जबकि 20174 कुपोषित श्रेणी में है। हाथरस जनपद में 2732 बच्चे अतिकुपोषित एवं 16800 कुपोषित बच्चे हैं।
अमर उजाला द्वारा कुपोषण के खिलाफ अभियान चलाया गया था। इसका असर उत्तर प्रदेश सरकार के बजट में भी दिखाई दिया। मुख्यमंत्री सक्षम सुपोषण योजना के अंतर्गत ड्राई राशन के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत 6 माह से 5 वर्ष तक के चिन्हित कुपोषित बच्चों एवं एनीमिया ग्रस्त 11-14 वर्ष की स्कूल न जाने वाली किशोरी बालिकाओं को अतिरिक्त पोषण प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पुष्टाहार कार्यक्रम के लिए 4094 करोड़ एवं राष्ट्रीय पोषण अभियान के लिए 415 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

कुपोषण के खिलाफ अभियान चलाने के लिए अमर उजाला एवं कुपोषित बच्चों के लिए बजट में विशेष प्रावधान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद। बस ध्यान रखना होगा कि योजना का लाभ पात्र बच्चों तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विकास मेहरोत्रा, बाल रोग विशेषज्ञ
कुपोषित बच्चों के लिए नई योजना एवं बजट में अलग से 100 करोड़ रुपये का प्रावधान स्वागत योग्य कदम है। इससे हजारों-लाखों बच्चों की जिंदगी बदलने की उम्मीद है। कुपोषित बच्चों को देखकर मन दुखी होता है।
निधि शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed