फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP Budget 2021-22

अगले सत्र से बरौली के विद्यार्थियों को मिलेगा राजकीय इंटर कॉलेज

Tue, 23 Feb 2021 01:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
UP Budget 2021-22
डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा। - फोटो : CITY OFFICE
राजा तिवारी
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार का बजट जारी करते हुए सोमवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रदेश के निर्माणाधीन इंटर कॉलेजों के कार्य को पूरा कराने के लिए 100 करोड़ रुपये के बजट की व्यवस्था की है। उनकी घोषणा से बरौली में निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज का कार्य भी वर्तमान सत्र में पूरा हो सकता है। क्योंकि दो करोड़ 77 लाख रुपयों में से एक करोड़ 16 लाख रुपये की राशि न मिलने से निर्माण कार्य रुका हुआ था।
बरौली में बन रहे राजकीय इंटर कॉलेज के निर्माण के लिए कुल दो करोड़ 77 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार हुआ था। जिनमें से तीन किश्तों में एक करोड़ 61 लाख रुपये कार्यदायी संस्था उप्र आवास एवं विकास परिषद आगरा को दिए जा चुके हैं। इस विद्यालय का निर्माण कार्य 13 अगस्त 2019 को शुरू हुआ था। अगस्त 2020 में इसका निर्माण कार्य पूरा होना था। लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते राशि जारी नहीं हुई तो निर्माण कार्य रुक गया। 80 फीसदी भवन की छत पड़ चुकी है। भवन में 70 प्रतिशत प्लास्टर का कार्य हो चुका है। कुल 20 प्रतिशत भवन का कार्य, छत स्तर व फाउंडेशन का कार्य रुका हुआ है। यह जानकारी एक फरवरी को जिला प्रशासन ने पत्र भेजकर शासन को दी थी।
विज्ञापन

एक करोड़ 16 लाख की धनराशि के अभाव में बरौली राजकीय इंटर कालेज का निर्माण कार्य रुका हुआ था। शासन ने पूरे प्रदेश के निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेजों के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट रखा है। ऐसे में अलीगढ़ की धनराशि जल्द जारी होने की उम्मीद है। हमारा प्रयास रहेेगा कि निर्माण कार्य इसी सत्र में पूरा करा दिया जाए। जिससे नए सत्र से यहां शिक्षण कार्य शुरू हो सके। -डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed