{"_id":"603411fe8ebc3ee9332a1eec","slug":"up-budget-2021-22-city-office-news-ali256971729","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार के दूरगामी योजनाएं अलीगढ़ को बढ़ाएंगी विकास की ओर, रोजगार का भी होगा सृजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार के दूरगामी योजनाएं अलीगढ़ को बढ़ाएंगी विकास की ओर, रोजगार का भी होगा सृजन
Tue, 23 Feb 2021 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
सेंटर प्वाइंट समद रोड पर टीवी शोरूम में बजट को देखते लोग।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट सोमवार को पेश कर दिया है, जिसमें बहु प्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेस वे को जमीन पर उतारने के लिए लगभग 7900 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 2000 करोड़ रुपये देने और यमुना एक्सप्रेस वे पर अत्याधुनिक इलेक्ट्रानिक सिटी बसाने का एलान हुआ है। ये तीनों दूरगामी योजनाएं अलीगढ़ को विकास की ओर बढ़ाएंगी। साथ ही रोजगार का भी सृजन होगा। अब इन घोषणाओं के जमीन पर उतरने का सभी को बेसब्री से इंतजार है।
जिले में निर्माणाधीन योजनाओं, राज्य मंत्री और विधायकों के प्रस्तावों पर सरकार ने क्या दिया..? ये भी जल्द ही सामने होगा। अधिकारियों का कहना कि विभागवार इसका ब्योरा जल्द मिल जाएगा। बजट में विभागवार आवंटन हुआ है, अब विभागीय प्राथमिकता के आधार पर जनपद स्तर तक आवंटन होगा। इधर, प्रदेश सरकार के बजट से आम जनता को महंगाई से कोई राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है, क्योंकि पेट्रोल-डीजल पर लगे टैक्स को लेकर कोई बात नहीं हुई। पंचायतों पर सरकार ने जरूर मेहरबानी दिखाई है क्योंकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव करीब हैं।
प्रदेश सरकार ने जेवर एयरपोर्ट और इलेक्ट्रानिक सिटी को बसाने का एलान किया है। जिले के टप्पल ब्लाक से गुजरने वाले यमुना एक्सप्रेस वे पर जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण को रफ्तार मिलने से आसपास के इलाकों में दूसरे कई कारोबार शुरू होंगे। इसी एक्सप्रेस वे पर इलेेक्ट्रानिक सिटी की स्थापना उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रानिक्स विनिर्माण नीति 2020 के तहत होगी।
विज्ञापन
सरकार ने बजट में बताया कि इससे 40 हजार रोजगार सृजित करने का लक्ष्य है। ऐसे में अलीगढ़ के युवाओं के लिए ये दोनों प्रोजेक्ट रोजगार देंगे तो गंगा एक्सप्रेस वे भी रफ्तार देगा। अतरौली के एसडीएम पंकज कुमार ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस वे संभल से होकर गुजरेगा, इसकी संभावना ज्यादा है, फिर भी ये अलीगढ़ से ज्यादा दूर नहीं होगा। इससे अलीगढ़ वालों को पूर्व से पश्चिम तक सिक्सलेन हाईवे मिलेगा।
15 साल से है गंगा एक्सप्रेसवे की दरकार
गंगा एक्सप्रेस वे बनाने की बात लगभग पंद्रह साल से हो रही है। ये हाईवे मेरठ से प्रयागराज को जोड़ेगा। इस 594 किमी लंबे रास्ते पर प्रस्तावित सिक्सलेन हाईवे की लागत लगभग 36 हजार करोड़ रुपये आंकी जा रही है। मेरठ से बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए ये रास्ता प्रयागराज पहुंचेगा। संभल और बदायूं अलीगढ़ के करीबी जनपद हैं और अनूपशहर के रास्ते संभल 125 किमी दूर है। इसी तरह से अतरौली में गंगा सांकरा पुल चालू होने के बाद आसानी से बदायूं पहुंच कर हाईवे पर जा सकते हैं।