फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP Board Paper Leak Police Eyes on Social Media Platforms Colleges Operators

पेपर लीक के तार: यहां सक्रिय रहते हैं कई गैंग, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुलिस की नजर, कॉलेज संचालक भी रडार पर

Wed, 30 Mar 2022 09:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 30 Mar 2022 09:59 PM IST
सार

पेपर लीक होने के बाद अलीगढ़ पुलिस भी हरकत में आ गई। कुछ कॉलेजों के प्रबंधकों को रडार पर लेकर उनकी निगरानी रखी जा रही है। एसटीएफ की आगरा यूनिट ने अलीगढ़ में अपने संपर्कों पर काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
UP Board Paper Leak Police Eyes on Social Media Platforms Colleges Operators
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद अलीगढ़ पुलिस भी हरकत में आ गई। देर शाम तक चली खोज में किसी भी व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि प्लेटफॉर्म पर पेपर शेयरिंग, अपलोडिंग प्रकाश में नहीं आई। वहीं एसटीएफ की टीमों ने अलीगढ़ में पुराने उन गैंगों को रडार पर ले लिया है, जो विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक में शामिल रहे हैं।

विज्ञापन


ये जगजाहिर है कि नकल कराने से लेकर पेपर लीक कराने और सॉल्वर गैंग आदि संचालित करने में अलीगढ़ के गोंडा, टप्पल, खैर व अतरौली क्षेत्र में कुछ गैंग सक्रिय रहते हैं। यहां टीईटी पेपर लीक के अलावा दरोगा भरती परीक्षा में सॉल्वर गैंग का इनपुट पाया गया। एसटीएफ ने यहां ऐसे गैंगों पर कार्रवाई की।

विज्ञापन

इधर, बुधवार को जो पेपर बलिया से लीक हुआ है। उसी कोड नंबर का पेपर अलीगढ़ में भी बंटना था। इसलिए अलीगढ़ पर विशेष नजर रखी जा रही है। यहां के तमाम सोशल मीडिया एकाउंट पर पुलिस की नजर है। वहीं इलाका पुलिस के अलावा एसटीएफ ने पुराने गैंगों को रडार पर ले लिया है। इसके अलावा नकल कराने को लेकर बदनाम अतरौली बोर्ड पर भी नजर रखी जा रही है।

कुछ कॉलेजों के प्रबंधकों को रडार पर लेकर उनकी निगरानी रखी जा रही है। उनके विषय में पूरा ब्योरा जुटाया जा रहा है। एसटीएफ की आगरा यूनिट ने अलीगढ़ में अपने संपर्कों पर काम शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारी इतना ही कहते हैं कि हर तरह से निगरानी रखी जा रही है। किसी तरह की जानकारी आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed