फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP Bar Council Aligarh Election

UP Bar Election: अलीगढ़ में दूसरे दिन ज्यादा मतदान, 1724 ने डाले वोट, दीवानी पर दिन भर रही गहमागहमी

Sun, 18 Jan 2026 03:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 18 Jan 2026 03:24 PM IST
सार

25 पदों के लिए इस चुनाव में कुल 333 प्रत्याशी हैं। इनमें अलीगढ़ जिले से दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव विनोद रावत, लोधा प्रमुख ठाकुर हरेंद सिंह, रामकिशन तोमर, सुधीर शर्मा भट्ट, सुनीता कौशिक, हरिमोहन बघेल शामिल हैं।

विज्ञापन
UP Bar Council Aligarh Election
दीवानी कचहरी में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चुनाव में मतदान के दौरान खड़े अधिवक्ता - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी बार काउंसिल के पहले चरण में 17 जनवरी को दूसरे दिन भी अलीगढ़ में मतदान हुआ। दूसरे दिन की मतदान प्रक्रिया पहले दिन की अपेक्षा तेज रही। दिन भर हुए मतदान के बीच दूसरे दिन 1724 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। इस तरह दो दिन में दीवानी में कुल 3576 मतदाताओं में से 2869 ने मताधिकार किया है। पहले दिन 1155 ने मतदान किया था। इस तरह यहां 697 अधिवक्ताओं ने मतदान नहीं किया है।

विज्ञापन


यूपी बार काउंसिल के लिए मतदान प्रक्रिया के तहत पहले चरण में दो दिन यहां मतदान हुआ है। शनिवार को मतदान प्रक्रिया सुबह से ही तेज दिखाई दी। भीड़ भी अधिक थी। दीवानी न्यायालय परिसर में पुस्तकालय भवन में अलीगढ़, गभाना व कोल के अधिवक्ताओं के लिए मतदान केंद्र बनाया गया था। इसके अलावा जिले की तहसील खैर, इगलास व अतरौली के मतदान केंद्रों पर भी मतदान हुआ।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह से ही दीवानी में बार कार्यालय के आसपास दावेदारों के बिस्तर लगे हुए थे। इस चुनाव के लिए एडीजे राकेश वशिष्ठ को अलीगढ़ का चुनाव अधिकारी बनाया गया है। दिन भर दो खेमों में बंटे अधिवक्ताओं के बीच गहमागहमी व मतदान के प्रति उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर बार अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, सचिव दीपक बंसल के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल सिंह राना, कैलाश बाबू गुप्ता, आशीष मोहन यादव, नीरज चौहान, चंद्रमणी कौशिक, संजय सिंह, प्रवीन नाथ शर्मा, विपिन सिंह राना, अजय सिंह, कमल प्रताप सिंह आदि सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले से ये अधिवक्ता प्रत्याशी
25 पदों के लिए इस चुनाव में कुल 333 प्रत्याशी हैं। इनमें अलीगढ़ जिले से दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव विनोद रावत, लोधा प्रमुख ठाकुर हरेंद सिंह, रामकिशन तोमर, सुधीर शर्मा भट्ट, सुनीता कौशिक, हरिमोहन बघेल शामिल हैं। वहीं जिले के ही रहने वाले तीन अन्य अधिवक्ता केके उपाध्याय, बबिता उपाध्याय व मो. अफजाल भी प्रत्याशी हैं।स्थानीय व बाहरी प्रत्याशियों का जमावड़ा लगा रहा।

ये हैं जिले में मतदाता

  • 3576 करीब मतदाता दीवानी में
  • 100 करीब मतदाता इगलास में
  • 138 करीब मतदाता खैर में
  • 156 करीब मतदाता अतरौली में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed